Saturday 19/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी – खेल महाकुंभ 2026 में उधम सिंह नगर के योगासन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।चम्पावत को हराकर जनपद देहरादून बना चैंपियन।रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें-डीएमउच्चाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. संजय पांडेय के निर्देशन में टीबी मुक्तअब ग्रामीण क्षेत्रों को भी चमकाने के लिए जुटे महापौर विकास शर्मासितारगंज सर्वसम्मति से संजय गोयल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चुने गएएयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का सितारगंज महेंद्र सिंह मेमोरियल विद्यालय का दौरानेत्रदान कर अमर हो गईं कृष्णावंती छाबड़ा, दो लोगों की जिंदगी होगी रोशननानकमत्ता में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी करवाई
राज्य

अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी चमकाने के लिए जुटे महापौर विकास शर्मा

  • महापौर की पहल पर ग्राम प्रधानों की समस्याओं का सीडीओ ने लिया संज्ञान
  • ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़ा कलेक्शन के लिए जल्द मिलेंगे नये वाहन

रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ अब महापौर विकास शर्मा ने रुद्रपुर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में उन्होंने रुद्रपुर और किच्छा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों को साथ लेकर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी से मुलाकात की। बैठक में ग्राम प्रधानों ने अपने अपने क्षेत्रों की सड़क, सिंचाई, कूड़ा निस्तारण, विद्युत और पेयजल सहित विभिन्न समस्याएं सीडीओ के समक्ष रखीं। सीडीओ ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

रुद्रपुर नगर निगम से लगी कुछ ग्राम सभाओं की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम प्रधानों के साथ सीडीओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। बैठक में ग्राम प्रधानों ने बताया कि कई क्षेत्रों में सड़क और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के साथ कूड़ा निस्तारण, बिजली और पेयजल की समस्या भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

ग्राम प्रधानों की ओर से समस्याएं रखे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कई समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लिए जाने से ग्राम प्रधानों में भी संतोष नजर आया। उन्होंने महापौर विकास शर्मा और सीडीओ का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्याओं को इस तरह गंभीरता से सुना गया है। त्वरित कार्रवाई के निर्देश मिलने से हजारों ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते रुद्रपुर शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी उनकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकास से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सीडीओ के साथ ग्राम प्रधानों की हुई बैठक के सार्थक परिणाम सामने आएंगे और जिन समस्याओं को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं, उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के स्तर से कार्रवाई होगी।

महापौर ने कहा कि बैठक में कूड़ा निस्तारण की समस्या प्रमुखता से सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले कूड़े के उचित निस्तारण की व्यवस्था जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 24 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर आ रहे हैं। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठाने के लिए करीब 12 नई गाड़ियों को मुख्यमंत्री रवाना करेंगे। इन गाड़ियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्र होने वाला कचरा नगर निगम के ट्रचिंग ग्राउण्ड तक लाया जाएगा, जहां उसका निस्तारण किया जाएगा। इससे नगर निगम से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी तर्ज पर अब रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को भी स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता, विजय पाल सिंह तोमर, कीरतपुर के ग्राम प्रधान आशीष यादव, बागवाला के प्रधान विनीत सोलंकर, बिंदुखेड़ा के प्रधान केवल सिंह, छत्तरपुर के प्रधान हरीश भट्ट, धरमपुर के प्रधान दीपक गोस्वामी, महाराजपुर के ग्राम प्रधान शुभम पुजारा, पार्षद पवन राणा और पार्षद वीनू आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close