Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
विवेक नगर आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम,हैम्पटन कोर्ट स्कूल में दौड़े नन्हे कदम, ‘रन फॉर यूनिटी’ ने दिया एकता का संदेश कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, हैम्पटन कोर्ट स्कूल में आयोजित वार्षिक ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता-2026 में खेल के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। एलकेजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न दौड़ और ट्रैक स्पर्धाओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण कक्षा 12 के विद्यार्थियों का ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम रहा, जिसने मैदान पर एकता और सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आइजी मनोरंजन त्रिपाठी रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुआ। अनुशासित कदमताल के बाद विद्यार्थियों ने खेल भावना और नियमों का पालन करने की शपथ ली और इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनोरंजक दौड़ों के साथ विभिन्न ट्रैक इवेंट्स और रिले रेस में प्रतिभाग किया। छोटे बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से जहां मैदान में रौनक रही, वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क का परिचय दिया। विशेष कराटे प्रदर्शन ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत ‘रन फॉर यूनिटी’ ने आयोजन को अलग संदेश दिया। विद्यार्थियों ने दौड़ के माध्यम से एकता, सहयोग और टीम भावना का संदेश दिया। इस प्रस्तुति को प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण के रूप में देखा गया। मुख्य अतिथि मनोरंजन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और उन्हें अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और खेल भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपने कौशल और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का मंच भी बनी। इस अवसर पर सुपीरियर एवं प्रधानाचार्य सिस्टर आइवी, समन्वयक रेखा और नंदिनी, एल्युमनी प्रेसिडेंट शैलेंद्र कर्णवाल सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।मसूरी में भारी बारिश में भी नहीं थमे कदम, नगर कीर्तन में गूंजा सेवा और भाईचारे का संदेशगुरु सिंह सभा का 109वां सालाना उत्सव शुरू, लंढौर से गांधी चौक तक निकली भव्य शोभायात्रा; मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्थाआसमान से बरसती तेज बारिश भी सिख समाज की आस्था के कदम नहीं रोक सकी। गुरु सिंह सभा के 109वें सालाना उत्सव के शुभारंभ पर लंढौर गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। बारिश के बीच श्रद्धालु गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए गांधी चौक स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। नगर कीर्तन के दौरान शहर में भक्ति, सेवा और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा लंढौर से शुरू होकर मलिंगार, लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंदमणि बडोनी चौक और मालरोड होते हुए गांधी चौक गुरुद्वारा पहुंचा। सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे महिलाएं कीर्तन करते हुए चल रही थीं। एक सुसज्जित वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन की व्यवस्था की गई थी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन में ब्रास बैंड के साथ गुरु नानक स्कूल के बैंड ने भी प्रस्तुति दी। वहीं गतका पार्टी ने तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। भारी बारिश के बावजूद नगर कीर्तन को देखने और इसमें शामिल होने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही।लंढौर गुरुद्वारे में आयोजित 109वें सालाना दीवान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गणेश जोशी ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे, समानता और सद्भाव का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के साथ युवा पीढ़ी को सेवा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारा उत्तराखंड की पहचान है।इस अवसर पर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और व्याख्यान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया और लंगर में प्रसाद छका। मंत्री ने आयोजन के लिए गुरु सिंह सभा और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं दीं तथा श्रद्धालुओं से मुलाकात की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गुरु सिंह सभा अध्यक्ष एमपीएस खुराना, त्रिलोचन सिंह, परमवीर कोहली, अवतार कुकरेजा, अनिल गोयल सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सिख समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।सीएमओ ने तीन विकासखंडों की स्वास्थ्य इकाइयों का लिया जायजा,व्यवस्थाओं में खामी पर दिए सुधार के निर्देश22 राज्यों के 1,500 खिलाड़ियों से सजा राष्ट्रीय फेंसिंग का महाकुंभ, डीपीएस रुद्रपुर में सीबीएसई चैंपियनशिप का भव्य आगाज़350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी एवं निर्णायकों की मौजूदगी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभरुद्रपुर, 26 सितंबर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में शनिवार को सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। देश के 22 राज्यों से आए लगभग 1,500 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों के साथ 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को खेल महोत्सव का स्वरूप प्रदान कर दिया, जहाँ जोश, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और खेल भावना पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया।इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए एस.पी. सॉल्वेंट के प्रबंध निदेशक श्री पवन अग्रवाल तथा रुद्रपुर सॉल्वेंट के निदेशक श्री अशोक बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अनुशासन विकसित करने तथा देशभर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यालय परिवार को इस प्रतिष्ठित आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है और डीपीएस रुद्रपुर इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि डीपीएस रुद्रपुर का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फेंसिंग जैसे खेल भारत के युवाओं के लिए भविष्य में असीम संभावनाओं के द्वार खोलेंगे और भारतीय खिलाड़ी वैश्विक मंच पर देश का गौरव बढ़ाएँगे।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन से डीपीएस रुद्रपुर ने एक बार फिर देश के प्रमुख खेल आयोजकों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में देशभर के श्रेष्ठ युवा फेंसर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे विद्यालय परिसर को खेल भावना और राष्ट्रीय एकता के रंग में रंग दिया। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का प्रेरक उत्सव बन गया है।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।धान के दाम में ₹72 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों के लिए नाकाफी : डॉ. गणेश उपाध्यायकृषि लागत बढ़ने के बीच सरकार की घोषणा पर उठाए सवाल, बोले—“किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा”खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के लिए उत्तराखंड सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,441 तथा ग्रेड-ए धान का ₹2,461 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले ₹72 प्रति क्विंटल अधिक है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने धान खरीद के लिए 7 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य भी घोषित किया है ,इस पर उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. गणेश उपाध्याय ने सरकार पर किसानों की वास्तविक लागत और आय के बीच आधे से कम ,बढ़ते अंतर को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।डॉ. उपाध्याय ने कहा कि बे मौसम की बारिश ,जंगली व पालतू जानवरों के आतंक से फसलों को बचाने के बाद जब किसान फसल बेचने जाता है उसके बाद सरकार किसानों के प्रति बहुत बड़ा मजाक मजाक के तौर पर फसलों के मूल्य का निर्धारण करती है। “सरकार ₹72 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रही है, लेकिन किसान के खेत तक पहुंचकर वास्तविकता देखी जाए तो तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई देती है। डीजल-पेट्रोल, बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी और खेती से जुड़ी अन्य लागतों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ₹72 की बढ़ोतरी किसानों की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है।”उन्होंने कहा कि भाजपा की धामी सरकार लगातार स्वयं को किसान हितैषी सरकार बताती है, लेकिन किसानों की आय और खेती की वास्तविक लागत के बीच के अंतर पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।डॉ. उपाध्याय ने कहा—“किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले, यह केवल घोषणा का विषय नहीं बल्कि उसकी मेहनत और आजीविका का सवाल है। जिस तेजी से खेती की लागत बढ़ रही है, उसके मुकाबले ₹72 प्रति क्विंटल की वृद्धि वास्तव में ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ जैसी प्रतीत होती है।”उन्होंने सरकार से मांग की कि धान के समर्थन ₹ ₹3000 प्रति कुंतल करना चाहिए,। आज मूल्य के साथ-साथ किसानों की वास्तविक उत्पादन लागत का व्यापक आकलन किया जाए और ऐसी मूल्य नीति बनाई जाए जिससे किसान को उसकी मेहनत, जमीन, पानी, बीज, खाद, डीजल और मजदूरी का उचित प्रतिफल मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को केवल धान खरीद का लक्ष्य घोषित करने के बजाय क्रय केंद्रों पर किसानों को समय पर भुगतान, पारदर्शी तौल, पर्याप्त सुविधाएं और बिना परेशानी के खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए। राज्य सरकार ने इस खरीफ सत्र में धान की खरीद 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक कराने की जानकारी दी है।गढ़वाल विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट्स दिवस की धूम-नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का आह्वानगोल्ड पर सनाया का सटीक निशाना-श्रीनगर की बेटी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में फिर रचा स्वर्णिम इतिहासलव जिहादी को पाताल से भी खोजकर लाएंगे, जरूरत पड़ी तो चलेगा धामी का बुलडोजरः विकास शर्मासचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।
राज्य

गोल्ड पर सनाया का सटीक निशाना-श्रीनगर की बेटी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में फिर रचा स्वर्णिम इतिहास


श्रीनगर गढ़वाल। पहाड़ की बेटियां अगर ठान लें तो ऊंची से ऊंची मंजिल भी उनके लिए दूर नहीं होती। श्रीनगर की 12 वर्षीय होनहार तीरंदाज सनाया भण्डारी (माही) ने अपनी सटीक निशानेबाजी और लगातार मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हरियाणा के पानीपत स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल,पानीपत सिटी में 20 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप-2026 में सनाया ने 30 मीटर इंडियन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महज 12 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता हासिल करना सनाया की खेल प्रतिभा,अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिचायक है। देशभर से पहुंचे प्रतिभाशाली तीरंदाजों के बीच सनाया ने जिस आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ निशाना साधा, उसने उन्हें प्रतियोगिता में अलग पहचान दिलाई। सनाया सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही श्रीनगर और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। खेलप्रेमियों,परिजनों और क्षेत्रवासियों ने सनाया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सनाया की इस स्वर्णिम उपलब्धि के पीछे उनके कोच कुलदीप बिष्ट का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा है। नियमित अभ्यास,तकनीकी प्रशिक्षण,निशानेबाजी की बारीकियों पर लगातार काम और प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयारी ने सनाया के प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाया है। सनाया ने कम उम्र में ही यह साबित कर दिया है कि तीरंदाजी केवल शारीरिक क्षमता का खेल नहीं,बल्कि एकाग्रता,धैर्य,मानसिक संतुलन और लक्ष्य पर अडिग नजर का भी खेल है। इन्हीं गुणों को अपने अभ्यास में उतारते हुए वह लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। सनाया की वर्तमान सफलता उनके लगातार आगे बढ़ते खेल सफर की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने मार्च 2025 में आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद जून 2025 में नैनीताल में आयोजित छठी सब जूनियर एवं आठवीं सीनियर स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं नवंबर 2025 में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भी सनाया ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सनाया की सफलता का सिलसिला वर्ष 2026 में भी जारी रहा। जुलाई 2026 में देहरादून में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में उन्होंने अंडर-14 वर्ग की सिंगल और डबल स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रतियोगिता में करीब 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। सनाया ने इंडियन राउंड में 70 मीटर और 30 मीटर की स्पर्धाओं में अपनी निशानेबाजी का दम दिखाया। अब सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर सनाया ने अपनी पिछली उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। सनाया की खेल यात्रा में उनकी मां और श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी का योगदान भी उल्लेखनीय है। नगर की जिम्मेदारियों और सामाजिक सरोकारों में लगातार सक्रिय रहने के बावजूद वह अपनी बेटी के खेल भविष्य को लेकर सजग रहती हैं। व्यस्त दिनचर्या के बीच समय निकालकर बेटी के अभ्यास,प्रतियोगिताओं और तैयारियों पर नजर रखना तथा उसे लगातार प्रोत्साहित करना सनाया के लिए बड़ी ताकत बना हुआ है। मां का विश्वास और निरंतर हौसला सनाया को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। सनाया के पिता लखपत सिंह भण्डारी श्रीनगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ उन्होंने अपनी बेटी की खेल प्रतिभा को हमेशा प्रोत्साहित किया है। परिवार के सहयोग और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन के साथ सनाया लगातार सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ रही हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही सनाया का लक्ष्य अब और बड़ा है। उनका सपना भविष्य में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। वर्तमान में जिस निरंतरता और मेहनत के साथ वह तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,उससे उनका यह सपना उनके खेल सफर का प्रमुख लक्ष्य बन चुका है। सनाया की सफलता केवल एक स्वर्ण पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पहाड़ की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है,जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रही हैं। राष्ट्रीय मंच पर बार-बार अपनी प्रतिभा साबित कर रही सनाया यह संदेश दे रही हैं कि लक्ष्य स्पष्ट हो,अभ्यास निरंतर हो और परिवार व गुरु का साथ मिले तो पहाड़ की बेटी भी देश के सबसे बड़े खेल मंच तक पहुंचने का सपना देख सकती है। सनाया भण्डारी की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर परिजनों,खेलप्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। गोल्ड पर लग रहा सनाया का हर सटीक निशाना अब उस बड़े सपने की ओर बढ़ता कदम है,जिसमें लक्ष्य केवल पदक नहीं, बल्कि तिरंगे के साथ ओलंपिक मंच पर खड़ा होना है।

Check Also
Close