सांप के काटने से महिला गंभीर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।

 

 

:चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत सिरोड़ी(रोसाल) निवासी मंजू देवी पत्नी बची राम को सुबह घास काटने के दौरान जंगल में सांप ने पैर मे काट लिया। गंभीर हालत में महिला को बाइक के माध्यम से कुलोली तक 108 तक पहुंचाया गया जिसके बाद 108 के जरिए कुलोली से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र बोहरा के दिशा निर्देश पर डॉक्टर मानसी के द्वारा मंजू देवी का उपचार किया गया।चिकित्सकों के मुताबिक मंजू देवी को एंटी स्नेक वेनम दे दिया गया है अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है उपचार जारी है। महिला के पति बची राम के द्वारा वन विभाग लोहाघाट को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद आज बन कर्मियों के द्वारा अस्पताल पहुंचकर महिला की स्थिति की जानकारी ली गई। रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र ने बताया महिला को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा जिसकी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है उनका उपचार जारी है। महिला के पति बची राम ने बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बेहतर उपचार दिया जा रहा है।