Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

हमारी पुरानी लड़ाई का श्रेय लेना चाहती है भारतीय किसान यूनियन- शराफत अली मंसूरी

गदरपुर । ग्राम मजरा हसन में दान की हुई भूमि पर डिग्री कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव ग्राम झगड़पुरी प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी द्वारा पूर्व में दिया जा चुका है। शराफत अली मंसूरी के नेतृत्व में कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने पिछले काफी समय से मेहनत की है मंसूरी ने बताया,कोई भी दल इसका अनावश्यक श्रेय लेने की कोशिश ना करे मंसूरी ने बताया कि मुझे मालूम हुआ है भारतीय किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा डिग्री कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है जबकि उन्हें यह शायद मालूम नहीं है कि हमारे द्वारा पूर्व में उक्त भूमि पर डिग्री कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को दिया जा चुका है उन्होंने कहा कि तब भारतीय किसान यूनियन कहां थी जब नगर पालिका द्वारा 5 एकड़ भूमि पर ट्चिंग ग्राउंड बनाने की जददो जहद चल रही थी तब प्रधान प्रतिनिधि और काफी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने धरने प्रदर्शन करके किसी तरह ट्चिंग ग्राउंड का विरोध किया और काफी मेहनत के बाद जैसे तैसे शासन में उनकी सुनवाई हुई। उस समय भारतीय किसान यूनियन कहीं नजर नहीं आई शराफत अली मंसूरी ने बताया कि हमने पूर्व में उक्त भूमि पर डिग्री कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेज दिया है मंसूरी ने बताया कि डिग्री कॉलेज दान करने वाले खीमचंद के नाम पर डिग्री कॉलेज का नाम होना चाहिए अन्य कोई भी संगठन उक्त प्रकरण में अनावश्यक श्रेय लेने की कोशिश ना करे। शिक्षा का मंदिर बनवाने के लिए अगर कोई भी दल आगे आता है तो हमारे साथ मिलकर कार्य को आगे बढ़ाए उनका स्वागत है। आयोजित की गई प्रेस वार्ता के दौरान मोहम्मद इलियास, डॉक्टर शकील, रामावतार,शिव सिंह,विजय सिंह आदि मौजूद थे।