Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान
राज्य

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर‌ जरूरतमंद 50 परिवारों को किया राशन का वितरण

अमृत प्रचार संगत के कथा वाचक ज्ञानी गुज्जर सिंह एवं समाज सेविका ज्योति अरोड़ा द्वारा किया गया राशन वितरण का शुभारंभ
गदरपुर । श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के मौके पर सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा एक नई पहल करते हुए 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदान करने का शुभारंभ किया गया। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृत प्रचार संगत के असंध, हरियाणा निवासी कथावाचक ज्ञानी गुज्जर सिंह द्वारा की गई उन्होंने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में छह गुरु साहिबान ,15 भक्त,11 भट्ट और तीन गुरसिखों की वाणी गुरु अर्जन देव जी ने संपादित की। उन्होंने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब मानवता का संरक्षण करने वाला एक ऐसा स्रोत है जिसकी वाणी पढ़कर सुनकर एवं उपदेशों पर अमल करके हम अपने जीवन में एक नया बदलाव ला सकते हैं और हमारा आत्मिक जीवन सुखी रह सकता है । सिख मिशनरी कॉलेज की
गदरपुर इकाई के आयोजक देवेंद्र सिंघ द्वारा बताया गया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदान करने का फैसला सभी मेंबरों द्वारा लिया गया है जिसका शुभारंभ ज्ञानी गुज्जर सिंह और भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि जरूरत मंद परिवारों को चिन्हित करके घर-घर उन्हें राशन एवं वस्त्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं ज्योति अरोड़ा ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि उनकी टीम द्वारा भी हर संभव सहयोग करते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए हम जागरूक हों। इस मौके पर स,सादा सिंह, सिंदर क्षयसिंह, जगजीत सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन कौर ,मनजिंदर कौर, रीना बजाज, डिंपल अनेजा, रीना शर्मा,भूपिंदर कौर,प्रभनूर कौर, आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close