Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

गढ़वाली गीतकार व गायक संतोष खेतवाल की पुस्तक का विमोचन

देहरादून,
हिमालय लोक साहित्य एवं संस्कृति विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली गीतकार, गायक व संगीत निर्देशक संतोष खेतवाल के गीत संग्रह “चाँदी सि हिमालै” का विमोचन गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी के कर कमलों से हुआ।
दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. नंद किशोर हटवाल, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा व मंचासीन अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों के द्वारा संतोष खेतवाल की प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया गया।
इसके उपरांत आमंत्रित अतिथियों व उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए गीत संग्रह के लेखक संतोष खेतवाल ने कहा कि आज का यह पल उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है और यह संग्रह मेरे 40 वर्षो के रचनाकर्म का दस्तावेज है। पुस्तक के कथ्य व शिल्प पर अपनी बात रखते हुए गढ़वाली साहित्यकार व कवि मदन मोहन डुकलाण ने कहा कि इस गीत संग्रह में एकल गीत, युगल गीत व भजन तीन प्रकार के गीतों को संकलित किया गया है जिसमें कुछ ऐतिहासिक व उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परम्परा को दर्शाते गीत भी हैं जिन्हें गहन अध्ययन व शोध के बाद लिखा गया प्रतीत होता है। संतोष खेतवाल की पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कवि लेखक व रंगकर्मी विजय मधुर ने कहा कि इस पुस्तक में संकलित गीत लोकरंजन के साथ ही गढ़वाल के समाज की अनेक परंपराओं व रीत-रिवाजों का भी लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर संतोष खेतवाल के पुत्र संकल्प खेतवाल ने विमोचित पुस्तक से कुछ गीतों का गायन भी किया। संतोष खेतवाल के दूसरे पुत्र सारांश खेतवाल ने अपनी स्वरचना प्रस्तुत की,
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस. चंद्रा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और हम खेतवाल जी की इस पुस्तक में अपने पहाड़ की अपने समाज की तस्वीर देख सकते हैं। वरिष्ठ साहित्य व लोक के मर्मज्ञ डॉ नंद किशोर हटवाल ने कहा कि गीत हमारे समाज में जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है, पुस्तक के रूप में अपने गीतों को प्रकाशित कर इन्हें साहित्य प्रेमियों व भविष्य के शोधार्थियों के लिए संरक्षित कर लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गीतकार व गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वे इन गीतों को सुनते आये हैं और ये गीत जनता के बीच पहले से ही बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हें सिर्फ अभिलेखीकरण की आवश्यकता थी जो आज पूरी हो गई है।
इस गढ़वाली गीत संग्रह “चाँदी सि हिमालै” में कोषाधिकारी, पौड़ी,  पद से सेवानिव्रत संतोष खेतवाल के 137 गीत हैं | जिन्हें उन्होंने वर्ष 1981 से लेकर अब तक लगभग 44 वर्षों में आकाशवाणी, दूरदर्शन, विभिन्न मंचों, कैसेटस, गढ़वाली फिल्मों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचाया है।
इस अवसर पर सभागार में संतोष खेतवाल के परिवार जनों में श्रीमती माहेश्वरी देवी, पुष्पा खेतवाल, डॉ. अमन भारती , डॉ. श्रृष्टि खेतवाल, शाहिल माथुर, सुनिष्ठा माथुर, संकल्प खेतवाल, सारांश खेतवाल, कुलानंद घनशाला, दिनेश बौड़ाई, चंद्रदत्त सुयाल, सुनील बडोनी, सुरेश स्नेही, आलोक मलासी, कांता घिल्डियाल, श्रीकांत विमल आदि नगर के गणमान्य व्यक्ति, कवि, साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी ने उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफल संचालन आशीष सुंदरियाल ने किया।

Check Also
Close