Friday 26/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुरू हुआ पौड़ी-पैडुल सड़क सुधार कार्य

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस.भदौरिया द्वारा हाल ही में किए गए औचक निरीक्षण और सख़्त निर्देशों का सकारात्मक असर दिखने लगा है। उनके निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 पर पौड़ी से सतपुली के बीच पैडुल के पास हॉटमिक्स द्वारा गड्ढा भरने का कार्य शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्यभर में गड्ढामुक्त सड़कों के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि मरम्मत कार्यों में अब किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए कड़े निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉटमिक्स प्लांट की मदद से खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की फोटोग्राफिक रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत की जाय,ताकि प्रगति का विधिवत सत्यापन किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि आगामी निरीक्षणों में कार्य में कमी पायी जाती है,तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय जनता ने प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही का स्वागत किया है और आशा जतायी है कि जल्द ही संपूर्ण मार्ग सुगम और सुरक्षित आवागमन के योग्य हो जाएगा।

Check Also
Close