Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देवप्रयाग को मिली ऐतिहासिक सौगात-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 75.86 करोड़ की 8 नई सड़कों को केंद्र की मंजूरी,16 गांवों की बदलेगी तस्वीर


देवप्रयाग/कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 दिसंबर 2025 का दिन विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चरण-4) के अंतर्गत कुल 8 नई सड़कों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें देवप्रयाग विकासखंड में 5 तथा कीर्तिनगर विकासखंड में 3 सड़कें शामिल हैं। लगभग 60.10 किलोमीटर लंबाई और 75.86 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाली ये सड़कें पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने वाली हैं। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के सहयोग से प्राप्त हुई है। देवप्रयाग विकासखंड की 5 स्वीकृत सड़कें कुल लंबाई-41.10 किलोमीटर लागत 52.44 करोड़ रुपए,राज्यमार्ग-49 से भाल्डीगांव-डंडेली-सिलानीगांव मार्ग 5.15 किमी,लछमोली-हिसरियाखाल मार्ग से डडुआ-सिरोला मार्ग 4.00 किमी,हिंडोलाखाल से डांडा (भैंसकोट) डोभ मार्ग 11.55 किमी,चपोली से ग्वालना-नागर मार्ग 12.75 किमी,सिलेथी-पंवारगांव मार्ग 7.65 किमी। कीर्तिनगर विकासखंड की 3 नई सड़कें कुल लंबाई-19.00 किलोमीटर की लागत 23.42 करोड़ रुपए,सौड़ू से जाखी मार्ग-4.50 किमी,बड़ोन से दयूली-बिनानी मार्ग 8.00 किमी,मंजाकोट से बंदासा-गल्या मार्ग 6.50 किमी। इन सड़कों के निर्माण से देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र के 16 गांव सीधे मुख्य मार्गों से जुड़ जाएंगे। इससे विद्यार्थियों की आवाजाही सरल होगी,किसानों को बाजार तक पहुंचने में आसानी मिलेगी,बीमारियों व आपातकालीन स्थितियों में त्वरित वाहन सुविधा उपलब्ध होगी,तीर्थयात्रियों और पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा,क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा,पर्वतीय क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए सभी मार्गों पर मजबूत गेबियन दीवारें और टिकाऊ निर्माण तकनीक अपनाई जाएगी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने इस स्वीकृति को देवप्रयाग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री,ग्रामीण विकास मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन गांवों की सड़कें लंबे समय से मेरी प्राथमिकता में थीं। लगातार प्रयास और फॉलोअप का यह परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा तथा सभी सड़कों की गुणवत्ता और समय सीमा पर वे स्वयं निगरानी रखेंगे। पत्रकार वार्ता में कुलदीप रावत मंडल अध्यक्ष,राकेश मोहन नैथानी अध्यक्ष नगर पालिका कीर्तिनगर,भगवान सिंह प्रधान,देवेन्द्र बुटोला अध्यक्ष ठेकेदार संघ,प्रदीप चौचन युवा मोर्चा अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। ग्रामीण जनता का कहना है कि ये सड़क परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं,बल्कि समृद्धि,सुविधा,रोजगार और उज्जवल भविष्य की नई राह हैं। इन मार्गों के बन जाने से पहाड़ी जीवन में स्थायी सुधार आएगा और लोगों की दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Check Also
Close