Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पर्यटन संपत्तियों के सुदृढ़ प्रबंधन पर डीएम सख्त-धारी देवी मंदिर का प्रकाशीकरण फरवरी अंत तक पूर्ण करने के निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में पर्यटन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और राजस्व वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित जिला पर्यटन विकास समिति की समीक्षा बैठक में पर्यटन परिसंपत्तियों के प्रभावी संचालन,अतिक्रमण हटाने,किराया वसूली और लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक में पर्यटन विभाग की विभिन्न परिसंपत्तियों को किराये पर दिए जाने तथा उनके रखरखाव की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सतपुली स्थित एंगलर हट को शीघ्र सुसज्जित (फर्निश) किया जाए,ताकि इसे पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया जा सके। साथ ही सभी विभागीय परिसंपत्तियों के रखरखाव के लिए आवश्यक अंशदान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी भी पर्यटन संपत्ति पर अतिक्रमण पाया जाता है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। खिर्सू स्थित बासा होम स्टे की समीक्षा के दौरान किराया जमा न होने की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित संचालकों से सुरक्षा धनराशि की वसूली करने तथा मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डांडा नागराजा स्थित रैन बसेरे के लिए खुली निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया,जबकि श्रीनगर स्थित रैन बसेरे को बेहतर प्रबंधन और रखरखाव के लिए नगर निगम श्रीनगर को हस्तांतरित करने पर सहमति बनी। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी को निर्देशित किया कि पौड़ी स्थित जीएमवीएन पार्किंग का जिला विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त निरीक्षण कर उसे शीघ्र हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। साथ ही श्रीनगर में निर्मित दुकानों और व्यावसायिक परिसर के लिए निविदा प्रक्रिया पर भी चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। धार्मिक पर्यटन को नई गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने धारी देवी मंदिर के प्रकाशीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था को फरवरी माह के अंत तक समस्त कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनपद की धार्मिक पर्यटन क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव,उपनिरीक्षक प्रवीण रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यटन जनपद की आर्थिकी को सशक्त करने का प्रमुख माध्यम है। इसलिए परिसंपत्तियों के पारदर्शी संचालन,नियमित निरीक्षण और समयबद्ध क्रियान्वयन के माध्यम से जनपद को पर्यटन मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने के प्रयास तेज किए जाएंगे। जिला प्रशासन की इस सख्ती और सक्रियता से स्पष्ट है कि आने वाले समय में पौड़ी जनपद की पर्यटन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित,आकर्षक और राजस्व उन्मुख नजर आएगी।

Check Also
Close