Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

श्रीनगर में कहीं कूड़ा नजर नहीं आया-वेस्ट टू वंडर (रजत जयंती) पार्क से प्रभावित हुए अपर सचिव


श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर की स्वच्छता और नवाचार आधारित पहलों को उस समय बड़ी सराहना मिली जब शहरी विकास विभाग के अपर सचिव एवं निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने शहर का निरीक्षण किया। वेस्ट टू वंडर (रजत जयंती) पार्क का अवलोकन करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और कहा श्रीनगर में कहीं भी कूड़ा दिखाई नहीं दिया,यह नगर निगम की टीम की निरंतर मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कूड़ा संकलन,निस्तारण और पुनर्चक्रण की प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बताते हुए कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के लिए जिस प्रकार कार्य किया जा रहा है वह अनुकरणीय है। उन्होंने नगर निगम को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में श्रीनगर को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने के लिए इसी गति और प्रतिबद्धता के साथ प्रयास जारी रखें। अपर सचिव ने निगम को आय के नए स्रोत विकसित करने पर भी विशेष बल दिया,ताकि नगर निगम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके और विकास योजनाओं को और अधिक गति दी जा सके। इस अवसर पर महापौर आरती भण्डारी ने सोलर सिटी परियोजना के अंतर्गत शहर में संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था और अन्य नवाचारात्मक पहल शहर की पहचान को नई दिशा दे रही हैं। बैठक के दौरान प्रस्तावित नगर निगम के नए कार्यालय भवन,टाउन हॉल और स्मार्ट शौचालय परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। महापौर आरती भण्डारी,नगर आयुक्त नुपुर वर्मा तथा निदेशक शहरी विकास विभाग के बीच इन परियोजनाओं की प्रगति और संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने इन्हें शहर के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। नगर निगम के कार्यों से संतुष्ट होकर निदेशक शहरी विकास विभाग विनोद गिरी गोस्वामी ने हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर तकनीकी और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी,ताकि श्रीनगर को स्वच्छ,आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सके। महापौर आरती भण्डारी ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। वेस्ट टू वंडर (रजत जयंती) पार्क केवल सौंदर्यीकरण की परियोजना नहीं,बल्कि कूड़ा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता और पुनर्चक्रण की सोच को मजबूत करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग में सुधार करना नहीं बल्कि श्रीनगर को स्थायी रूप से स्वच्छ,व्यवस्थित और आत्मनिर्भर शहर के रूप में स्थापित करना है। अपर सचिव के सकारात्मक रुख और विभागीय सहयोग के आश्वासन से नगर निगम के प्रयासों को नई ऊर्जा मिली है। स्पष्ट है कि श्रीनगर अब स्वच्छता,नवाचार और सतत विकास के मार्ग पर मॉडल सिटी बनने की ओर तेज कदमों से बढ़ रहा है।

Check Also
Close