Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

मातृ सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में मातृ एवं शिशु सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की जांच,परामर्श और निरंतर मॉनिटरिंग कर रही हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि जनपद के थलीसैंण,पोखड़ा,एकेश्वर और खिर्सू विकासखंडों के विभिन्न दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य टीमों द्वारा सघन गृह भ्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और उपकेंद्रों में कुल 56 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही महिलाओं और उनके परिजनों को घर पर प्रसव के जोखिमों के प्रति जागरूक करते हुए संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल से अब तक 627 गर्भवती महिलाओं का गृह भ्रमण कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा चुकी है। इस दौरान महिलाओं को समय-समय पर जांच,आवश्यक अल्ट्रासाउंड,पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एम्बुलेंस सेवा,प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को घर तक पहुंचाने के लिए 102 सेवा तथा स्वास्थ्य परामर्श हेतु 104 टोल फ्री सेवा का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृत्व सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जा रही है,जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विशेष रूप से बताया कि थलीसैंण विकासखंड में अपेक्षाकृत अधिक गृह प्रसव की स्थिति को देखते हुए वहां अतिरिक्त 3 एम्बुलेंस सेवाएं तैनात की गई हैं और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों,एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं के दैनिक फॉलोअप और सतत निगरानी के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिला चिकित्साधिकारी,एएनएम,आशा,सीएचओ और अन्य फील्ड कर्मियों की संयुक्त टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम छोर तक पहुंच सकें। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान न केवल मातृ मृत्यु दर को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है,बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और भरोसा बढ़ाने का भी सशक्त प्रयास साबित हो रहा है।

Check Also
Close