Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

देवभूमि गीतों की गूंज से सराबोर हुआ श्रीनगर-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में लोकधुनों ने बांधा समां


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र द्वारा आयोजित नरेन्द्र संगीत सप्ताह का दूसरा दिन लोकधुनों की मधुर लहरियों और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों रुद्रप्रयाग,देहरादून,कोटद्वार,पौड़ी,श्रीनगर और पैठाणी से पहुंचे कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि गढ़वाली के साथ-साथ गैर-गढ़वाली कलाकारों ने भी नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों को उसी आत्मीयता और संवेदना के साथ प्रस्तुत किया,जिससे यह आयोजन लोक-संस्कृति के व्यापक प्रसार का सशक्त माध्यम बन गया। समारोह का शुभारंभ करते हुए प्रख्यात घुमक्कड़ एवं बौद्ध तीर्थों के जानकार जगदीश चमोला ने कहा कि लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की महती आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंच युवाओं में लोकधारा के प्रति संवेदनशीलता और जुड़ाव को सशक्त करेगा। कार्यक्रम में बिहार से आए छात्र सौरभ राज ने नेगी जी के लोकप्रिय गीत जौ जस देई दैणु ह्वे जैई की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया,जो इस आयोजन की सांस्कृतिक समावेशिता का जीवंत उदाहरण बना। रुद्रप्रयाग के गायक मनमोहन सिंह कपरवाण ने दूर चलिगे माना अब तू आसमान ह्वे गेई गीत को अपनी भावपूर्ण आवाज में प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके अतिरिक्त लाजवंती कोटद्वार,पूजा ध्यानी अमोली देहरादून,अरुण भट्ट पैठाणी,होशियार सिंह कल्जीखाल,निधि डुंगरियाल,अल्का आर्य और अनुष्का विलियम श्रीनगर सहित अनेक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। पिछले 18 वर्षों से नेगी जी के सांस्कृतिक मंचों से जुड़े गायक विवेक नौटियाल ने भी अपने सधे हुए गायन से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। समारोह के दौरान प्रतिभागी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए प्रसिद्ध चित्रकार एवं कवि जय कृष्ण पैन्यूली ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखण्ड की लोक-संस्कृति के संवाहक नरेन्द्र सिंह नेगी के प्रति सम्मान और श्रद्धा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मंच न केवल नेगी जी के गीतों को सुनने,बल्कि उन्हें समझने और आत्मसात करने का भी अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में लोकगीतों और लोक-संस्कृति के प्रति गहरा लगाव रखने वाले श्रोताओं की लगातार उपस्थिति रही,जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पहाड़ की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव आज भी जीवंत है। नरेन्द्र संगीत सप्ताह का यह आयोजन न केवल संगीत का उत्सव है,बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकपरंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास भी है,जो आने वाले समय में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Check Also
Close