Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम ही उज्जवल भविष्य की कुंजी–देवेन्द्र गौड़


श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा केवल अंकों और प्रमाणपत्रों तक सीमित नहीं,बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों की नींव है-इसी सार्थक संदेश के साथ खंदूखाल स्थित एंजल हेवन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम एक प्रेरक संवाद में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं बालिका-महिला क्रिकेट के संस्थापक देवेन्द्र गौड़ ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में सुधार के साथ-साथ संस्कारों का समावेश अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावक दोनों की साझा जिम्मेदारी होती है और इनके बीच संतुलित समन्वय ही बेहतर परिणाम दे सकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को सुझाव दिया कि अभिभावकों की शिकायतों का निष्पक्ष और संवेदनशील समाधान किया जाए,वहीं अभिभावकों से भी अपेक्षा जताई कि वे सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए बच्चों के विकास में सहयोगी भूमिका निभाएं। देवेन्द्र गौड़ ने एक महत्वपूर्ण बात पर जोर देते हुए कहा कि अभिभावकों को केवल अधिक छात्र संख्या वाले या नामी विद्यालयों की ओर आकर्षित होने के बजाय शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा ही सार्थक है,जिसमें ज्ञान के साथ-साथ संस्कृति,परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी समावेश हो। कार्यक्रम में गांव की बात रेडियो से जुड़ी सदस्या अमृता बहुगुणा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभिन्न विद्यालयों के भ्रमण के दौरान यहां के विद्यार्थियों में जो आत्मविश्वास,शिष्टाचार और अनुशासन देखने को मिला,वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों की चकाचौंध छोड़कर पहाड़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक निर्णय है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा भट्ट ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि देवेन्द्र गौड़ द्वारा मातृशक्ति और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों का भविष्य में व्यापक और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति,शिक्षकगण,अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांता भण्डारी,प्रबंधक जेन्द्र भट्ट,विवेक कुमार,शुभाष चन्द्र,शशिकला,कमला नेगी,गीता नेगी,पूनम पंत सहित कई लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम ने यह संदेश स्पष्ट रूप से स्थापित किया कि जब शिक्षा में संस्कार,अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का समावेश होता है,तभी एक सशक्त,संवेदनशील और जिम्मेदार समाज की नींव रखी जा सकती है।

Check Also
Close