Tuesday 24/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलिरुद्रपुर। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों आम नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और यह पीढ़ी दर पीढ़ी देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि आजादी के मतवालों ने हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया है। शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी युवाओं ने अपने विचारों और त्याग से पूरे देश में जागरूकता पैदा की, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।कार्यक्रम में मो. असलम, हरजीत सिंह धजेल, राजवीर सिंह विर्क, रजत सिंह बिष्ट, सत्यम सिंह, हरप्रीत सिंह, शुभजीत सिंह, मनोज परिहार, गुरजिंदर सिंह, चनकीरत सिंह, पंकज पांडे, अशु कुमारी, सुमित गंगवार, सोहित शर्मा, मन्नू शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।ट्रांजिट कैंप के वार्ड-10 में विकास की नई सौगातमहापौर ने किया सीसी मार्ग और नाली निर्माण का लोकार्पणशिक्षा का बदलता स्वरूप-वैदिक संस्कारों से आधुनिक तकनीक तक,समाज के आईने में शिक्षा की तस्वीरखिर्सू-बुघाणी रोड बनी जानलेवा,गड्ढों और मलबे में दम तोड़ती सड़क-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवालकैबिनेट मंत्री बनने के बाद भरत सिंह चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत,देवप्रयाग से श्रीनगर तक उमड़ा जनसैलाब,ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा पूरा क्षेत्रजन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेजविधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधक

bharatnajariya