राज्य

भाजयुमो में आर्यन देव उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी, पौड़ी जिला प्रभारी नियुक्तम्सूरी, उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेनदोली द्वारा संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई।इसी क्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जनपद पौडी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। आर्यन देव उनियाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। पार्टी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि आर्यन देव उनियाल की संगठनात्मक क्षमता, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद पौड़ी में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में सफलता मिलेगी। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार युवाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें जिम्मेदार भूमिकाओं में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आर्यन देव उनियाल की नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्य

मसूरी में साईं भक्ति का महासंगमरू विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु, गूंजे “साईं राम” के जयकारे मसूरी में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुलड़ी स्थित षिरडी साई बाबा मंदिर मसूरी के 31वें प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना दिवस समारोह के तहत निकली भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में “साईं राम” के जयकारों, भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के प्रथम दिन सनातन धर्म मंदिर लंढौर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा लंढौर बाजार, घंटाघर, माल रोड और शहीद स्थल होते हुए पुनः साईं मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन-कीर्तन करते रहे और जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में साईं बाबा की सजी-धजी पालकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बाबा के जीवन प्रसंगों को दर्शाती रंग-बिरंगी झांकियों के साथ भगवान शिव-पार्वती की भव्य प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भजन गाते हुए पालकी के साथ चल रही थीं। मंदिर के पुजारी ैनदपस छंनजपलंस श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते नजर आए। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन साईं मंदिर के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थीं। मंदिर समिति और स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरित किया गया। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंदिर के इतिहास और उसकी धार्मिक मान्यता को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। मंदिर के पुजारी सुनील नौटियाल, सभासद अमित भटट और व्यापार मंडल के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने श्रद्धालुओं को मंदिर की स्थापना, साईं बाबा की शिक्षाओं और मंदिर की विशेष मान्यताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साईं बाबा ने हमेशा मानवता, सेवा और समानता का संदेश दिया और यही कारण है कि आज देशभर से श्रद्धालु साईं बाबा के प्रति अटूट आस्था रखते हैं।

राज्य

गुरु नानक स्कूल के वार्षिक मेले में उमड़ी रौनक, खेल, संगीत और लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह मसूरी गुरु नानक स्कूल में षनिवार को आयोजित वार्षिक मेले में उत्साह, रंगारंग गतिविधियों और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की चहल-पहल, संगीत और रंग-बिरंगी सजावट से गुलजार रहा। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने फीता काटकर किया। विद्यालय द्वारा आयोजित मेले में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पृष्ठभूमि में बजता संगीत और बच्चों का उत्साह कार्यक्रम में चार चांद लगा रहा था। मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। विभिन्न स्टॉलों को बेहद रचनात्मक और सांस्कृतिक अंदाज में सजाया गया था, जो एक अलग छाप छोड़ रहे थे। बच्चों ने मनोरंजक खेलों और गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एक ओर बच्चे हुपला, रोलेट, हिट द पिरामिड, ट्रिपल योर मनी, ट्रेजर हंट, सुपर सिक्स और लकी डिप जैसे खेलों का आनंद ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉलों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और अभिभावकों ने मेले का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने डीजे प्वाइंट पर अपने दोस्तों और शिक्षकों को गाने समर्पित कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। मेले में आयोजित लकी ड्रॉ को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी बेसब्री से विजेताओं की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में टैबलेट, द्वितीय पुरस्कार में अकाई म्यूजिक सिस्टम और तृतीय पुरस्कार में एयर फ्रायर दिया गया। इसके अलावा कई सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। पुरस्कार जीतने वाले बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सामूहिक कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, सुनील बक्षीख् विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उल्लास और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

राज्य

मसूरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 55 मामलों का निस्तारण, साढ़े 34 लाख रुपये के चैक बाउंस दो बड़े मामलों में हुआ समझौता मसूरी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। लोक अदालत में करीब 55 मामलों को सुना गया और उनका विधिवत समाधान कराया गया। इस दौरान कई पक्षकारों ने आपसी समझौते के जरिए वर्षों पुराने विवादों को समाप्त किया।लोक अदालत की अध्यक्षता कर रहे मनोज सिंह राणा न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज मसूरी ने बताया कि उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत पूरे देश में समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है।साढ़े 34 लाख रुपये के दो बड़े मामलों में हुआ समझौतासिविल जज मनोज सिंह राणा ने बताया कि लोक अदालत में मुख्य रूप से कंपाउंडेबल मामलों का निस्तारण किया जाता है। इनमें विशेष रूप से नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के मामले, क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस और मोटर व्हीकल एक्ट के चालान शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित लोक अदालत में 55 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें कुछ बड़े और महत्वपूर्ण मामले भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि दो प्रमुख मामलों में लगभग साढ़े 34 लाख रुपये चैकं बाउंस के केस का समझौता कराया गया, जो लोक अदालत की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।“लोक अदालत से समय और धन दोनों की बचत”मनोज सिंह राणा ने कहा कि कई मामलों में दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन यदि वही मामले नियमित अदालतों में चलते रहते हैं तो प्रक्रिया काफी लंबी हो जाती है। इससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है।उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्ष बातचीत और समझौते के जरिए विवाद सुलझा लेते हैं, जिससे न केवल अदालतों का बोझ कम होता है बल्कि पक्षकारों के बीच का मनमुटाव भी समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय व्यवस्था को सरल और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।लोगों में बढ़ रही जागरूकतासिविल जज मनोज सिंह राणा ने बताया कि अब लोगों में लोक अदालत को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समझौते के आधार पर निस्तारण संभव है, वे लोक अदालत में आसानी से सुलझ जाते हैं और इससे लोगों को काफी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार हर महीने या हर दूसरे महीने विभिन्न क्षेत्रों में लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।त्वरित न्याय की दिशा में प्रभावी पहलमनोज सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को न्यायपालिका की एक ऐसी पहल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करना और लोगों को सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना है। मसूरी में आयोजित लोक अदालत में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने मामलों का समाधान कराया और इस पहल की सराहना की। इस मौके पर कैलाष कन्याल, सुमित निराला, राकेष कुमार पांडेख् सुमित सिंह बिश्ठ सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

राज्य

देहरादून,भारतीय वैश्य महासंघ महानगर और जीएमएस मंडलकी संयुक्त बैठक तृप्तम जीएमएस मॉल देहरादून में संपन्न हुई जिसमें आगामी 5 जुलाई…

राज्य

मसूरी में समायरा पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट का शुभारंभ,सांसद नरेश बंसल बोले“गांव और स्थानीय निकायों को मजबूत किए बिना विकसित भारत संभव नहीं”मसूरी के दूधली स्थित सीडर ब्रीज़ विला में रविवार को समायरा पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के नए परिसर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नीति निर्माण, ग्रामीण विकास, स्थानीय शासन और सहकारिता को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की गई। समारोह में सांसद नरेष बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ग्रामीण विकास व जमीनी लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया। नरेष बंसल ने कहा कि भारत के विकास की असली ताकत गांव, ग्राम पंचायतें और स्थानीय निकाय हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नीतियां जमीनी जरूरतों के अनुरूप नहीं बनेंगी, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि युवाओं को नीति निर्माण, पंचायत व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जोड़ा जाए। उन्होंने समायरा पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थान लोकतांत्रिक संवाद और शोध को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान ने अपनी विभिन्न योजनाओं और आगामी परियोजनाओं की जानकारी दी। संस्थान द्वारा हरियाणा के जींद जिले की ग्राम पंचायत शामलो कला को गोद लेकर वहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ग्रामीण नवाचार प्रयोगशाला स्थापित करने और कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने की जानकारी दी गई।इसके साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पर्यावरण अनुकूल और मिट्टी के घरों के निर्माण को बढ़ावा देने की पहल का भी उल्लेख किया गया। संस्थान ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित टिकाऊ विकास मॉडल को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।कार्यक्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में “लोकनायक ग्रामीण फैलोशिप” शुरू करने की घोषणा भी की गई। यह पहल एवीएआरडी के सहयोग से शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को ग्रामीण शासन, लोकतंत्र और सामुदायिक विकास से जोड़ना है। संस्थान ने श्रीपाद सुबराव तलमाकी सहकारी अनुसंधान विभाग की स्थापना की भी घोषणा की। यह विभाग भारत के सहकारिता आंदोलन के जनक माने जाने वाले श्रीपाद सुबराव तालमाकी के नाम पर स्थापित किया गया है और सहकारिता प्रणाली से जुड़े शोध, नीति निर्माण और संस्थागत सहयोग पर कार्य करेगा। कार्यक्रम में, सुनीता कुडले, नित्या नंदा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला , वार्ड सदस्य जसबीर कौर, अल्का भिन्डे, राजवीर चटर्जी, कमलकांत पाठक सहित संख्या में नीति विशेषज्ञ, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, शोधकर्ता, छात्र और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

राज्य

श्रीलंका में भारत का परचम लहराने वाले क्षितिज सिंह को महापौर ने किया सम्मानित

रूद्रपुर। श्रीलंका में आयोजित थर्ड साउथ एशियन जु जित्सू चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण और रजत…

राज्य

देहरादून ,विकास लोक सहस्त्रधारा रोड पर जयसवाल निवास पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस के प्रसंग में…

राज्य

देहरादून ,विकास लोक सहस्त्रधारा रोड पर जयसवाल निवास पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस के प्रसंग में…

राज्य

देवभूमि सनातनी एकता मंच एवं *डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड देहरादून* ने मिलकर आज झालमुरी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसका मुख्य…

राज्य

देहरादून , भाजपा द्वारा महिला विरोधी रवैए और मातृ शक्ति के विषयों पर झूठ फैलाकर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करने…

राज्य

डीपीएस रुद्रपुर में “कॉम्पोजिट स्किल लैब” का भव्य उद्घाटन रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में अत्याधुनिक “कॉम्पोजिट स्किल लैब” का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री पंकज शुक्ला जी (कोषाधिकारी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. अमृता शर्मा (उप जिलाधिकारी, बाजपुर), निर्मला बिष्ट (महाप्रबंधक प्रशासन, मंडी समिति) एवं तेजू बघेल (प्रबंध निदेशक, ऑटोटेक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।विद्यालय में स्थापित यह आधुनिक “कॉम्पोजिट स्किल लैब” उधम सिंह नगर क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक कॉम्पोजिट स्किल लैब है, जहाँ विद्यार्थियों को एयरोमॉडलिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएनसी मशीन, डिज़ाइन थिंकिंग एवं DIY साइंस प्रोजेक्ट्स जैसी तकनीकी एवं नवाचार आधारित गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह लैब विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक, तकनीकी एवं रचनात्मक शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी नई तकनीकों को समझने, मॉडल निर्माण, मशीन संचालन, नवाचार आधारित सोच तथा वैज्ञानिक प्रयोगों को व्यवहारिक रूप से सीख सकेंगे।उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री पंकज शुक्ला जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि वर्तमान समय तकनीक, नवाचार और कौशल आधारित शिक्षा का युग है। आने वाले वर्षों में वही विद्यार्थी सफल होंगे जो केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित न रहकर नई तकनीकों को समझने, प्रयोग करने और अपने विचारों को वास्तविक रूप देने की क्षमता रखते हों। उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर द्वारा स्थापित यह कॉम्पोजिट स्किल लैब विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है।उन्होंने आगे कहा कि एयरोमॉडलिंग, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्र आज विश्व स्तर पर तेजी से विकसित हो रहे हैं और भविष्य में इनका महत्व और अधिक बढ़ने वाला है। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही इन आधुनिक तकनीकों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।अंत में विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर एवं वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य की आधुनिक तकनीकों, नवाचार एवं कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि कॉम्पोजिट स्किल लैब विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकी दक्षता विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, नवाचारी एवं वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस नई उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।

राज्य

भगवान के प्रकट होते ही प्रकृति निर्मल हो गई कलियुग में भागवत कथा ही ईश्वर से जुड़ने का सबसे सरल…

राज्य

मसूरी में फ्लैशलाइट और हूटर लगाकर वीआईपी रौब झाड़ना पड़ा भारी, मसूरी पुलिस ने सीज की कारमसूरी,पर्यटन सीजन के बीच मसूरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नियम तोड़कर वीआईपी रौब गांठने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार की देर षाम को मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लाल-नीली फ्लैशलाइट, हूटर और काले शीशों वाली एक लग्जरी कार को पकड़कर सीज कर दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली मसूरी पुलिस लाइब्रेरी चौक पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कैंपटी रोड की ओर से एक काले रंग की मारुति सियाज कार ( आरजे 45-सीवी-6666) फ्लैशलाइट जलाते हुए तेज रफ्तार में मसूरी की ओर आती दिखाई दी। कार पर लाल-नीली बत्ती और हूटर लगा होने से पुलिस को संदेह हुआ, जिस पर वाहन को तुरंत रोक लिया गया।पुलिस पूछताछ में चालक ने खुद को केंद्रीय मंत्रालय का अधिकारी बताते हुए पुलिसकर्मियों पर प्रभाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जब उससे वाहन के वैध दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जांच में यह भी सामने आया कि चालक चप्पल पहनकर वाहन चला रहा था और कार पर अवैध काली फिल्म भी लगी हुई थी।सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने स्वीकार किया कि उसने जाम और टोल टैक्स से बचने तथा रास्तों में वीआईपी ट्रीटमेंट पाने के लिए वाहन पर फ्लैशलाइट और हूटर लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही हूटर और फ्लैशलाइट उतरवाकर वाहन को सीज कर दिया।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने, फर्जी वीआईपी कल्चर दिखाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।पर्यटन सीजन में मसूरी में बढ़ते ट्रैफिक और वीआईपी कल्चर के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को आम लोगों ने भी सराहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग लाल-नीली बत्ती और हूटर लगाकर नियमों को ताक पर रख देते हैं, जिससे आम जनता को परेशानी होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

राज्य

मसूरी में षौच के दौरान 100 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, मसूरी पुलिस और फायर टीम ने रात में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन  पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब धनोल्टी रोड पर एक युवक अचानक करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने मसूरी पुलिस को सुचना दी कि वुड स्टॉक स्कूल से आगे धनोल्टी रोड पर एक व्यक्ति सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। वहीं फायर सर्विस मसूरी और 108 एंबुलेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। अंधेरी रात और दुर्गम खाई के बावजूद पुलिस और फायर कर्मियों ने रस्सियों व अन्य आपदा उपकरणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब 100 मीटर नीचे गिरे युवक को बाहर निकाला। घायल युवक की पहचान नरेश पुत्र हुकम सिंह निवासी सिविल रोड, रावत मेडिकल स्टोर मसूरी, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद युवक को तुरंत 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर गंभीर चोट होने पर पांच टांके लगाए। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को परिजन अपने साथ घर ले गए।पुलिस जांच में सामने आया कि युवक सड़क किनारे लघुशंका करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस, फायर सर्विस और 108 टीम के त्वरित रेस्क्यू अभियान की सराहना की है, जिसकी बदौलत युवक की जान बच सकी।

राज्य

9 करोड़ की मसूरी माल रोड बदहाल, मोती लाल नेहरू मार्ग की सडक में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क’ , पूव ्रपालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने पीडब्लूडी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप  पर्यटन नगरी मसूरी की बदहाल सड़कों को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग की खराब हालत को लेकर विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।पत्रकारों से वार्ता करते हुए ओपी उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से माल रोड का सौंदर्यीकरण और डामरीकरण कराया गया था, लेकिन विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही के चलते आज माल रोड की हालत फिर बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होते ही करीब दो किलोमीटर लंबी माल रोड पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन रही है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे बनी नालियां मलबे और गंदगी से पटी पड़ी हैं, जबकि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।ओपी उनियाल ने मोतीलाल नेहरू मार्ग की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से हुए डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि छह महीने के भीतर ही सड़क जगह-जगह टूट गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब यह समझना मुश्किल है कि “सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।” उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि खराब निर्माण कार्यों से सरकार और जनप्रतिनिधियों की छवि भी प्रभावित हो रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी देहरादून से मांग की कि माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर हुए निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की रिकवरी की जाए।

राज्य

दो किश्तें बकाया होने पर फाइनेंस कंपनी पर वाहन कब्जाने का आरोप, कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन रुद्रपुर। खेड़ा निवासी युवा व्यापारी इरफान अली ने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इरफान अली के अनुसार उन्होंने लगभग दो वर्ष पूर्व कंपनी से डिजायर कार फाइनेंस करवाई थी। पिछले दिनों उनके बेटे को स्पाइनल कॉर्ड से संबंधित गंभीर बीमारी होने के कारण उपचार में करीब 15 लाख रुपये खर्च हो गए, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई और वाहन की दो किश्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं।आरोप है कि 3 मई को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने हरिद्वार में वाहन को रोककर उसमें सवार यात्रियों को बीच रास्ते उतार दिया तथा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब इरफान अली रुद्रपुर स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की, तो कंपनी कर्मचारियों द्वारा दूसरी गाड़ी, जिसे कंपनी ने नहीं रोका था, उसकी भी किश्तों का हिसाब जोड़ते हुए अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने की बात कही गई।इरफान अली का कहना है कि उन्होंने बकाया दो किश्तें जमा करने की बात कही, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया। इसके विरोध में सोमवार को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ढोल बजाकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।मामले की गंभीरता को देखते हुए आवास विकास चौकी पुलिस एवं एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस प्रशासन द्वारा चोलामंडलम कंपनी के रीजनल मैनेजर शिवराज ब्रिज से फोन पर वार्ता कराई गई, जिसमें बुधवार सुबह मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।धरना-प्रदर्शन में मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, सौरभ राज बेहड़, परवेज कुरेशी, उमर अली, मोनिका ढाली, मोहम्मद अशफाक अंसारी, रणजीत सिंह राणा, अनंत बिश्नोई, मारूफ, रेहान, ताहिर, हैरी पन्नू, समप्रीत ग्रोवर, गौरव कुमार, गोविंद सिंह, सरजू सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्य

रीजनल पार्टी ने भाजपा को बादाम भेजकर याद दिलाया लोकायुक्त का वादा

देहरादून। लोकायुक्त गठन के वादे को याद दिलाने के लिए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) के कार्यकर्ता आज भाजपा प्रदेश कार्यालय…

राज्य

श्री जगरनाथ भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की प्रदेशध्यक्ष बीना साहू ने स्कूल के बच्चों को बांटे ग्लूकोन डी के पैकेट

सितारगंज में श्री जगन्नाथ भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू ने गर्मी के मौसम को…

राज्य

15 साल में नहीं बदली गांवों की तस्वीर, जनता बदलाव चाहती है: सुमेंद्र सिंह बोहरा  कांग्रेस नेता सुमेन्द्र सिंह बोहरा इन दिनों मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। ग्राम गढ़, बुरांशखंडा, पन्याली और सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सुमेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।उन्होंने वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार विधानसभा जीतने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों की सड़कें आज भी बदहाल हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बोहरा ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देती है और जनता का समर्थन मिलता है, तो वह अगले पांच वर्षों में क्षेत्र में सड़क निर्माण, अस्पतालों के विकास और स्कूलों के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास करना है।उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और विकास के मुद्दों पर गंभीर नेतृत्व की तलाश में है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।

राज्य

दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते स्वर्ण, स्कूल में हुआ भव्य सम्मान दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के खिलाड़ियों ने 16वीं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का मंगलवार को विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने प्रार्थना सभा के दौरान खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।हाल ही में अपोलो इटंरनेषनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें डीपीएस देहरादून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 18 किलो से कम वजन वर्ग में त्रियक्ष सैनी, 29 किलो से कम वर्ग में विवान थपलियाल, 38 किलो से कम वर्ग में अतिक्ष व्यास तथा पूमसे इंडिविजुअल वर्ग में तक्ष चमोला ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 26 किलो से कम बालिका वर्ग में दिविका दुआ ने भी गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रधानाचार्य बीके सिंह ने बताया कि यह खिलाड़ी लंबे समय से लगातार मेहनत कर रहे थे और उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा था। उन्होंने कहा कि अब ये खिलाड़ी उत्तराखंड प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे विद्यालय को उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सुजाता सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया।

राज्य

15 साल में नहीं बदली गांवों की तस्वीर, जनता बदलाव चाहती है: सुमेंद्र सिंह बोहरामसूरी,  कांग्रेस नेता सुमेन्द्र सिंह बोहरा इन दिनों मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। ग्राम गढ़, बुरांशखंडा, पन्याली और सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सुमेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।उन्होंने वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार विधानसभा जीतने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों की सड़कें आज भी बदहाल हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बोहरा ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देती है और जनता का समर्थन मिलता है, तो वह अगले पांच वर्षों में क्षेत्र में सड़क निर्माण, अस्पतालों के विकास और स्कूलों के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास करना है।उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और विकास के मुद्दों पर गंभीर नेतृत्व की तलाश में है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।

राज्य

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। परन्तु गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर साजिद पुत्र रहमत गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।