Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद

जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के बाद मसूरी के कैमल्स बैक रोड पर जल निगम द्वारा किये गए कार्यो की शुरू हुई जांच

मसूरी के कैमल्स बैक रोड पर जल निगम द्वारा किए गए कार्यों की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी देहरादून, सविन बंसल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की शिकायतों के मद्देनजर, यह कदम उठाया गया है जिलाधिकारी द्वारा कैमल बैक रोड पर जल निगम द्वारा सीवरेज लाइन और सड़क निर्माण के कार्यो में बरती गई लापरवाही हो लेकर नगर पालिका परिषद मसूरी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जांच टीम बनाई है जिनके द्वारा नायब तहसीलदार कमल राठौर के नेतृत्व में जांच टीम द्वारा मसूरी के कैमल्स बैक रोड पर जल निगम द्वारा डाली गई सीवरेज लाइन और सड़क में किये गए पैच वर्क का निरीक्षण किया गया व कई जगहो पर सड़क पर गड्ढे दिखाई दिये तो कई जगह सड़क धंसी हुई मिली। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जल निगम द्वारा कैमल्स बैक रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए किए गए उत्खनन कार्य के कारण सड़क की स्थिति बिगड़ गई है। इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। कुछ स्थानों पर सड़क पूरी तरह से खोदी गई है, जिससे सही तरीके से ठीेक नही किया गया। इस स्थिति को देखते हुए, जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जल निगम के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है और कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर आर.सी भी काटी जायेगी।