Monday 24/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचालमढ़ी चौरास में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों को दिए आत्मनिर्भर बनने के मंत्रईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन पर श्रीनगर में होगा विशाल रक्तदान शिविर-मुस्लिम समाज ने किया मानव सेवा का आह्वानसमाज कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजितन्याय की राह हुई आसान-जमणाखाल में ग्रामीणों के लिए खुला विधिक सेवा केंद्र

सेना की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू के नाम से होगी बद्रीनाथ में पूजा–महाराज

प्रदेश के पर्यटन,लोकनिर्माण,सिंचाई,पंचायतीराज,ग्रामीण निर्माण,जलागम,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना की इस बहादुरी और कौशल की कहानी ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी तीनों सेनाएं त्रिशूल हैं जिसने दुश्मन के घर में घूसकर उसे पहलगाम हमले का माकूल जवाब दिया है। प्रदेश के पर्यटन,लोकनिर्माण,सिंचाई,पंचायतीराज,ग्रामीण निर्माण,जलागम,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहले त्रेतायुग में हनुमान ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को घर में घूसकर मारा और अब बालाकोट के बाद एक बार पुनः हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर सीमा पार बैठे आतंकवादियों के ठिकानों को चुन चुन कर तबाह किया है। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं की सूझबूझ और पराक्रम से आज देश स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की विजय के साथ-साथ यह ऑपरेशन देश की नारी का भी सम्मान है। इसलिए सेना की सुप्रीम कमांडर और देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से कल 8 मई को भगवान बद्री विशाल में पूजा अर्चना की जायेगी।