Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

मोरारी बापू ने प्रधानमंत्री और भारतीय सेना को दी शुभकामनाएं

नंदप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु और रामकथा वाचक मोरारी बापू ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के नंदप्रयाग में चल रही अपनी रामकथा की शुरुआत में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर रात को किए गए सटीक प्रहार (प्रिसिशन स्ट्राइक) पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मोरारी बापू ने कहा कि भारत ने आतंकवाद और उसके समर्थकों के विनाश के लिए जो कार्रवाई की है वह सर्वभूत हिताय,सर्वभूत सुखाय और सर्वभूत प्रीताय-सभी प्राणियों के हित सुख और प्रेम के लिए की गई है और इसके लिए वे राष्ट्र नेतृत्व को साधुवाद देते हैं। बापू ने कहा मैं हमला शब्द का प्रयोग नहीं करूंगा। यह एक प्रयोग है। देश काल और पात्र को ध्यान में रखकर की गई सूझबूझ भरी कार्रवाई। इस प्रयोग के लिए हमारे वीर,धीर और गंभीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत अभिनंदन। साथ ही,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,गृहमंत्री अमित शाह,पूरी केंद्रीय कैबिनेट,और सेना के तीनों अंग-थलसेना,वायुसेना तथा नौसेना-को भी एक साधु के नाते मैं शुभकामनाएं देता हूं। बापू ने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी देश या सेना के विरुद्ध नहीं है,बल्कि केवल आतंकवाद और उसके सरगनाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा,हमारे राष्ट्रनायकों ने गंभीरता से चिंतन किया और फिर साहसिक निर्णय लिया। मैं इस गंभीरता,वीरता और धैर्य को व्यासपीठ से नमन करता हूं। बापू ने रामकथा श्रोताओं से कहा कि यह घटना सुख और दुख से परे है,और इसी भाव को आनंद कहा जाता है।