Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

जगदीश गावड़ी की आंखों से दो लोगों के जीवन में होगा उजियारा

रूद्रपुर। इंदिरा कालोनी गली नं. 3 निवासी जगदीश गावड़ी पुत्र हंसराज गावड़ी निवासी का बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। निधन के पश्चात उनकी इच्छा अनुसार परिवार के लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पूरा कराया।

नेत्रदान हेतु भारत विकास परिषद से संपर्क किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा सी एल गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम के माध्यम से नेत्रदान संपन्न करवाया गया। नेत्रदान संयोजक संजय कुमार, संजय ठुकराल एवं समाज सेवी नरेश घई के माध्यम से संपन्न कराया गया। इस नेक कार्य से जगदीश गावड़ी की दो आंखों से दो ऐसे लोगों को आंखों की रोशनी मिल सकेगी जिन्होंने आज तक इस संसार को नहीं देखा है। इस नेक कार्य के लिए भारत विकास परिषद गावड़ी परिवार परिवार की सराहना की साथ ही जगदीश गावड़ी के आमस्मिक निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है दिवंगत जगदीश गावड़ी को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। जगदीश गावड़ी के निधन पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, हरबंस ठुकराल, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भूसरी,चमन लाल ठुकराल, भोला सुखीजा, किशन सुखीजा, सरदार इंद्रजीत सिंह ,जीवन घई, महेश बब्बर, आदि समेत तमाम शहरवासियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।