Sunday 19/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्माकराटे ग्रेडिंग टेस्ट में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, तीन छात्रों को मिला ब्लैक बेल्टगुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम ही उज्जवल भविष्य की कुंजी–देवेन्द्र गौड़चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में-जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्थादेवभूमि गीतों की गूंज से सराबोर हुआ श्रीनगर-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में लोकधुनों ने बांधा समांकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षामसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली में जमीन-वन विवाद भड़का, सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, भू-माफियाओं पर कब्जे और गोली की धमकी के आरोपपुलिस की भूमिका पर भी सवाल, वन भूमि पर अवैध तारबाड़ से बढ़ा खतराकृ, डीएफओ से हस्तक्षेप की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनीमसूरी, 18 अप्रैल मसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली (भद्राज ) में जमीन और वन अधिकार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण मसूरी कोतवाली पहुंच गए और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया उनकी पुश्तैनी जमीन और सामुदायिक वन क्षेत्र पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ, जिसमें हालात तनावपूर्ण हो गए।पुलिस पर संरक्षण देने के आरोपमामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया। इस आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपग्रामीणों ने वन विभाग की भूमि पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से तारबाड़ (फेंसिंग) की जा रही है। इससे न केवल वन क्षेत्र पर कब्जे की आशंका बढ़ रही है, बल्कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक रास्ते भी बाधित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप जंगली जानवर अब गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अमित कुवर (डीएफओ, मसूरी) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।ग्राम सभा का सख्त रुख, सीमांकन और टोल बैरियरसमाजिक कार्यकर्ता जब्बर वर्मा ने बताया कि बढ़ते विवाद के बीच ग्राम सभा दूधली में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों का सीमांकन किया गया और पारंपरिक सीमाओं पर बॉर्डर चिन्ह लगाए गए। साथ ही दूधली चौक पर टोल बैरियर स्थापित कर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्णय लिया गया।ग्राम सभा ने साफ किया कि उसकी पारंपरिक सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वनाधिकार कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीमांकन कार्य में बाधा डालने और झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के आरोपग्रामीणों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर महिलाओं को धमकाने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए। ऐसे मामलों में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।‘जन अधिकारों की लड़ाई’, ग्रामीणों का ऐलानटिहरी जनपद के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके परंपरागत अधिकारों और अस्तित्व का सवाल है। यदि प्रशासन और वन विभाग ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।

मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में दो दिवसीय ‘मैनरफेस्ट’ प्रतियोगिता का समापन



मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में दो दिवसीय ‘मैनरफेस्ट’ प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से हुआ। इस सांस्कृतिक महोत्सव के अंतिम दिन अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में कल आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए व विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।रंगोली, माइम, हिंदी कहानी वाचन, कविता प्रतियोगिता व दास्ताने गोइ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जूनियर व सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएँ रहीं। कॉलेज की इन वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सभी सदनों के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायकों के रूप में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रतिभा द्विवेदी शाह, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रशस्ति पंुडीर, एकता, पवन, सरोज, करन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इन प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में सार्थक सेमल्टी व एल्विन जॉय टिग्गा को संयुक्त रूप में, जूनियर में मेहतेज सिंह साहनी को, इंटर्स में काव्या भरतिया को व सीनियर में क्रिस्टोफर डिसूजा को व्यक्तिगत चैंपियनशिप मिली। मार्थिन्स सदन सर्वाधिक 587 अंक पाकर विजेता घोषित किया गया। टैपसिल्स सदन 449 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर व गेट्लीज सदन 432 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री, नृत्यांगना व कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी सिंह ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मोहिना कुमारी सिंह ने छात्रों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। छात्रों की प्रतिभा को सराहते हुए उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें सेंट जॉर्ज सरीखे विद्यालय में अपनी प्रतिभा को निखारने के अनेक अवसर मिलते हैं। प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलनाथन ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर अपनी प्रतिभा को निखारने का कोई भी अवसर चूकना नहीं चाहिए क्योंकि हर विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, कलचरल को-ओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के आदि मौजूद थे।