Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद

उमेश और चैंपियन के खिलाफ एक और मुकदमा हुआ दर्ज।

ख़ानपुर से पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। आपको बता दे कि ख़ानपुर से पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ लक्सर कोतवाली और विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। दो दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने पूर्व विधायक चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक चैंपियन के चालक ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ करने,मारपीट गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने समेत एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है जबकि उमेश पक्ष की ओर से भी पूर्व विधायक के खिलाफ गाड़ी में साइड मारने लाठी डंडे से गाड़ी में तोड़फोड़ करने गाली गलौच करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल शुक्रवार की शाम रुड़की लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के पास पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।