Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

बीरोंखाल विकास खण्ड के बवांसा मल्ला के नागेंद्र ने रिवर्स पलायन कर जगाई स्वरोजगार की उम्मीद

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड बीरोंखाल के युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही दिशा में उपयोग किया जाए,तो ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण संभव है। क्षेत्र के युवाओं ने सरकार की मुर्गी पालन जैसी योजना का लाभ उठाकर सफलता की मिसाल कायम की है। ऐसे ही कहानी ग्राम पंचायत बवांसा मल्ला निवासी नागेन्द्र सिंह की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों को स्वरोजगार योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिये हैं। निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न विभाग समन्वित रूप से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। विकास खण्ड बीरोंखाल में भी उत्साही युवक मुर्गी पालन कर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। बीरोंखाल की ग्राम पंचायत बवांसा मल्ला निवासी नागेन्द्र सिंह रिवर्स पलायन का बेहतरीन उदाहरण हैं। कोरोना काल के दौरान नागेंद्र सिंह देहरादून से गांव वापस आ गए। गांव आकर उन्होंने स्वरोजगार की ठानी। उन्होंने शुरूआती दौर में 1500 चूजे खरीद कर मुर्गी पालन शुरू किया। इससे उनकी ठीक ठाक आमदनी हुई। खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पयाल ने बताया कि नागेंद्र की मेहनत को देखते हुए मनरेगा के अंतर्गत 40 हजार रूपये से मुर्गीबाड़ा का निर्माण कराया गया। जबकि बॉयलर फार्म योजना में उन्हे अनुदान के रूप में 60 हजार रूपये दिए गए। नागेंद्र बताते हैं कि एक चक्र में लगभग दो हजार चूजों का पालन किया जाता है। इनसे तीन माह में लगभग 160 क्विंटल मांस उत्पादन होता है। एक किलोग्राम मांस 120 से 135 रूपये प्रति किलोग्राम बिक जाता है। जिससे तीन माह में तीन से साढ़े तीन लाख रूपये तक का लाभ हो जाता है। उन्होंने बताया कि मुर्गे रखने के लिए उन्होंने अपने खर्चे पर पोल्ट्री फार्म निर्माण कराया है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके उद्यम को गति मिली है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा ने बताया कि न्यूनतम 500 बॉयलर चूजों के साथ बॉयलर फॉर्म की स्थापना के लिए अनुदान दिया जा रहा है। नागेंद्र को विभाग की ओर से 15 रूपये प्रति चूजे के हिसाब से छह बैच के लिए 45 हजार रूपये अनुदान दिया गया। जबकि बाड़ा निर्माण के लिए 15 हजार रूपये भी दिए गए।