Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध उत्सव एवं बौद्धिक प्रवचन सामारोह का आयोजन

कालसी स्थित अशोक शिलालेख परिसर में बौद्ध उत्सव मेला समिति द्वारा त्रयपावनी वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य बौद्ध समारोह का आयोजन किया गया जिसका प्रारंभ सम्राट अशोक शिलालेख की परिक्रमा (दर्शन) एवं बुद्ध वन्दना से किया गया। इसके पश्चात विकास नगर स्थित डी एस हेरिटेज में बौद्धिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत नाम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना सैनी, सांसद राज्यसभा, ने समारोह की अध्यक्षता की।
समारोह में विभिन्न राज्यों से आए हुए अनेक पूर्व मंत्री, सांसद, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैनी समाज के गणमान्य अतिथिगण भी उपस्थित रहें। मुख्य संरक्षक के रूप में मा. इन्द्रराज सिंह सैनी (ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, दिल्ली) सहित उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश से समाजसेवी, शिक्षाविद एवं संगठन प्रमुखों ने समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।