Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट

पौड़ी पुलिस ने समय रहते वन क्षेत्र में उपजी भांग को किया नष्ट,मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगा प्रभावी अंकुश



एंकर पौड़ी जिले पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी और मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है है, जिसके तहत उनके द्वारा जनपद थाना प्रभारीयो को अपने थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानो का चिन्हीकरण करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं वही उनके द्वारा थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत चीला नहर पटरी क्षेत्र में स्थित ग्राम कुनाऊ के आसपास के वन क्षेत्र के इलाकों में ऊपजी भांग के पौधों को नष्टीकरण करने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को निर्देशित किया गया है जिसके तहत थानाध्यक्ष के द्वारा ग्राम कुनाऊ से लगे वन क्षेत्र भूमि में भांग की खेती के नष्टीकरण के लिए तीन अलग-अलग विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है जिनके द्वारा उक्त स्थानों का चिन्हीकरण करते हुए कार्यवाही की जा रही है,वही आज थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा थाना पुलिस टीम के साथ ग्राम कुनाऊं के वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम के साथ भी समन्वय स्थापित करके वन क्षेत्र में ऊपजी भांग के पौधों को नष्ट किया गया है इस अवसर पर उन्होंने बताया की इस क्षेत्र में अभी भांग के पौधे तैयार हो रहे है ओर जिनको समय रहते नष्ट किया जाना आवश्यक है जिससे भांग के पौधों से शरारती तत्व मादक पदार्थ के रूप में प्रयोग न कर सके वहीं उन्होंने बताया की इस संबंध में स्थानीय वन विभाग की टीम के साथ भी पुलिस टीम आगे अभियान चलाकर लगातार भांग के पौधों के नष्टीकरण की कार्यवाही करती रहेगी।जिस से मादक पदार्थों के प्रयोग के मामलों पर प्रभावी अंकुश लग सके, संयुक्त कार्यवाही में आज करीब तीन से चार बीघे में तैयार भांग के पौधों को नष्ट किया गया है संयुक्त टीम में उप निरी0 अभिनव शर्मा,भानु प्रताप सिंह,हेड का0 सुनील राठी,पंकज,देवेश ओर शेखर तथा वन विभाग से डिप्टी रेंजर रमेश दत्त कोठियाल् वन आरक्षी नीलम,जवार पयाल
बलवंत आदि शामिल रहे।