Tuesday 13/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर देहरादून में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत का संदेशदेहरादून।स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर देहरादून में युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचार आज भी युवाओं को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करने, आत्मबल को पहचानने और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी’ के संदेश को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त करने का संकल्प भी है। जब देश का युवा स्वदेशी को अपनाता है, तो वह न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि देश की पहचान और आत्मसम्मान को भी ऊंचाई देता है।आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और स्वदेशी संदेशों से वातावरण उत्साह से भरा रहा।इस अवसर पर माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, माननीय विधायक श्री खजान दास जी, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी, मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी तथा देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाला प्रेरक प्रयास बताया।कुमार आटोव्हील्स रूद्रपुर में महिन्द्रा के दो नये वाहनों की भब्य लांचिंग।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हल्द्वानी आत्महत्या मामले में बाजपुर सीओ को सौंपी जांच….काशीपुर : कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है। आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में किसान सुखवंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनमें जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आश्चर्य जनक और चिंताजनक है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद समय रहते आखिर क्यों कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ? उन्होंने कहा किएक किसान का इस तरह मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं,बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था की भी कड़ी परीक्षा है।कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र जाँच कराई जाए। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जांच में शासन_ प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही को कांग्रेस सहन नहीं करेगी। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना ही चाहिए।लाल बादशाह ने किया सैकड़ो परिवारों को गर्म रजाइयों का वितरणरंजिश में जानलेवा हमला,गंडासे के वार से युवक की हालत गंभीरबाबा बचन सिंह जी के करकमलो से संत बाबा फौजा सिंह जी द्वार के पुनोद्धार कार्य का हुआ उद्घाटनमंगलबाजार को बंद करने के लिए व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को सोपे ज्ञापनएन.एस.एस स्वयंसेवियों तथा छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया युवा दिवसअस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजनराजकीय चिकित्सालय एल० डी० भट्ट में नेत्र विभाग द्वारा आज मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता आशीष गुप्ता एवं अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सी०एम०एस० डॉ० दीक्षित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी, वसुधैव कुटुंबकम के अध्यक्ष विकास जैन तथा प्रियांशु वंशल की गरिमामयी उपस्थिति रही।शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी द्वारा सफलतापूर्वक किए गए। चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीजों की पूर्व जांच के उपरांत ऑपरेशन किए गए, जिससे मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा सका।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड का 157 वाँ दिन धरना व अनिश्चितकालीन हड़ताल गांधी पार्क रुद्रपुर मे जारी रहा।

यह संघर्ष 26 अक्टूबर 2023 से पहले श्रम विभाग मे उसके बाद गांधी पार्क मे और आचार संहिता के चलते तीन महिने के बाद 14 जून 2024 से पुनः सुचारु रुप से शुरू किया गया।

रुद्रपुर भारतीय मजदूर संघ जिला उधमसिंहनगर के नेतृत्व मे श्रम विभाग का घेराव किया गया। 24/07/2024 को श्रम विभाग मे लुकास टी वी एस मजदूर संघ सम्बन्ध भारतीय मजदूर संघ की वार्ता थी लेकिन वार्ता मे कम्पनी प्रबंधक की उपस्थिति नही हुई जबकि खुद कम्पनी प्रबन्धन द्वारा दिनांक 20/07/2024 की वार्ता में तीन दिन का समय मांगा गया उसके पश्चात भी वार्ता में अनुपस्थित रहे इससे साफ पता चलता है कि लुकास टी वी एस प्रबंधक का कितना अड़ियल रवैया है। प्रबन्धन के अड़ियल रवैए के चलते औधोगिक क्षेत्र में अशांति फैलाई जा रही है‌।
अब सवाल यह है कि लुकास टी वी एस मजदूर संघ के श्रमिक अपनी न्याय संगत मांगो को लेकर किसके पास जायेगे अभी तक उत्तराखंड के जितने भी जन प्रतिनिधि है और जितने भी अधिकारी है उन सभी के सामने ये श्रमिक अपनी न्याय संगत मांगो को लेकर सभी को अवगत करा चुके है। लोक सभा चुनाव के तीन माह को छोड़ कर श्रमिको को हड़ताल करते हुए 157 दिन हो गए है लेकिन अभी तक श्रमिको को न्याय नही मिल पा रहा है।
श्रमिकों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो भूख हड़ताल करने को होगें बाध्य जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी कम्पनी प्रबन्धक श्री बिक्रम सिंह राणा व श्री देवी दत्त सत्यवली जी की रहेगी।

*धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश चन्द्र अधिकारी,उपाध्यक्ष श्री राजेश चन्द्र,महामंत्री श्री बसन्त गोस्वामी, उपमंत्री श्री राजेश शर्मा, संगठन मंत्री श्री दीवान सिंह,कोषाध्यक्ष श्री हरीश राणा और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।समर्थन मे भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड, भारतीय मजदूर संघ जिला उधम सिंह नगर, भारतीय मजदूर संघ जिला नैनीताल, मजदूर सहयोग केन्द्र, इंकलाबी मजदूर केन्द्र,श्रमिक संयुक्त मोर्चा-उधम सिंह नगर, चीनी मिल मजदूर संघ-किच्छा, डेल्टा इम्प्लाइज यूनियन व पारले मजदूर संघ पंतनगर,द्वारा धरनारत श्रमिकों को आर्थिक सहयोग भी दिया गया,इंड्यूरेंस टेक्नोलॉजी वर्कर यूनियन, डेना इंडिया श्रमिक संघ, नेस्ले मजदूर संघ, नेस्ले कर्मचारी संगठन, राने मद्रास इम्प्लाईज यूनियन, बजाज मोटर्स कर्मकार यूनियन, ऑटोलाइन इम्प्लाईज यूनियन, ब्रिटानिया श्रमिक संघ, ब्रिटानिया कर्मकार यूनियन, इंटरार्क मजदूर संगठन किच्छा, टाटा ऑटोकॉम ली. कॉम. डिवी मजदूर संघ, इंटरार्क मजदूर संगठन पंतनगर, करोलिया लाइटिंग इम्प्लाईज यूनियन, भगवती इम्प्लाइज यूनियन, नील मेटल कामगार यूनियन, एडिएंट कर्मकार यूनियन, डॉल्फिन मजदूर संगठन, सी एन जी टेंपो यूनियन, महिंद्रा कर्मकार यूनियन-लालपुर, आई टी डी एल मजदूर संघ-सितारगंज व अन्य ट्रेड यूनियंस, एडविक कर्मचारी संगठन,सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, उपस्थित रहें।