Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन

बागेश्वर में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर डीएम को मांग पत्र दिया। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद से जिले में खनन कार्य बंद चल रहे हैं। इससे काफलीगैर तहसील स्थित अल्मोडा मैग्नेसाइट लिमिटेड कंपनी की की दशा बिगड़ती जा रही है। यहां तैनात कर्मचारियों के सामने रोजी- रोटी का संकट गहरा गया है। अल्मोड़ा मैग्नसाइट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष चंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे।
काफलीगैर तहसील में वर्ष 1972 में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड की स्थापना हुई थी। वर्तमान में इस कंपनी में करीब 500 कर्मचारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं और 3000 परिवारों का पालन पोषण होता है। इसी साल 6 जनवरी 2025 को नैनीताल हाईकोर्ट के बागेश्वर जिले में सभी खनन कारोबार बंद करने का आदेश देने के बाद से फैक्ट्री कर्मचारियों उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। उन्होंने शीघ्र खनन कार्य शुरू करने की मांग की है।