Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट

संजय कुमार साहित्यबंधु अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा सम्मानित

लाल बिहारी लाल

नई दिल्ली। राजस्थान में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् श्रीगंगानगर द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ‘सर्व भाषा साहित्यकार सम्मान व गुरुत्व:’ पर विचार गोष्ठी का आयोजन राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गगनदीप कौर पांडे ने कहा,‘अंधकार से प्रकाश में लाने वाला तत्त्व ही गुरु है।’ मुख्य वक्ता अ.भा.स.प. के प्रांत अध्यक्ष डॉ.अखिलानंद पाठक ने जीवन चर्या विज्ञान पर प्रकाश डालते हुए कहा,सनातन धर्म में गुरु वह विधि है जो सकल ब्रह्मांड में समाहित और चर अचर से तरंगित भगवान् के तत्त्वरूप को व्यक्ति के भीतर प्रकट कर उसे आत्म साक्षात्कार करवाती है।विशिष्ट अतिथि वेदप्रकाश लखोटिया ने सम्मानित होने वाले सभी साहित्यकारों को बधाई दी। युवा साहित्यकार श्री संजय कुमार ‘साहित्यबंधु’ ने अपनी कविता वाचन से पूर्व गुरु के संदर्भ में अपनी चार पंक्तियां कही,

“गुरु को न लघु समझो,
सब इनके पथ पर चलते हैं।
प्रलय और निर्माण, दोनों
इनकी गोद में पलते हैं।।” इस समारोह में हिंदी,पंजाबी,राजस्थानी,सिंधी तथा संस्कृत के 10 साहित्यकारों को अंगवस्त्र, माला, पुस्तक व सम्मान–पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जिनमें हिंदी भाषा साहित्यकार सम्मान श्री संजय कुमार ‘साहित्यबंधु’ को दिया गया।उन्होंने अपनी कविता ‘उन्मुक्त गीत’ सुनाकर सभी श्रोताओं को अपने हृदयगत किया।कार्यक्रम शुभ मंगल मंगलम रहा।साहित्यकार मदन अरोड़ा ने आधार व्यक्त किया।