Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

भूरारानी और सिंह कॉलोनी में विद्युत कटौती से निजात दिलाने की मांग

भाजपा नेता चुघ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर -विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर आज वार्ड नंबर 32 -33 भूरा रानी और सिंह कॉलोनी के दर्जनों ग्रामीणों ने नगर निगम के सामने विद्युत विभाग पहुंचकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि लगातार अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से लोग दुखी हो चुके हैं और विभाग के अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है ।बिजली न होने कारण पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है और भोजन बनाने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है ।भाजपा नेता चुघ ने कहा कि भूरा रानी में नया फीडर बनकर तैयार है लेकिन उसे लाइनों से नहीं जोड़ा गया उन्होंने कहा कि यह फीडर तत्काल शुरू किया जाए ।उन्होंने बताया कि दानपुर नवोदय में उच्च क्षमता के फीडर हैं ऐसे में जाफरपुर धौलपुर में भी एक नया फीडर लगाया जाए। ताकि भूरा रानी सिंह कॉलोनी के लोगों को विद्युत समस्या से निजात मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि खेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से 11000 की विद्युत लाइन जाती है विद्यालय में सैकड़ो बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं ऐसे में सदैव वहां खतरा बना रहता है वही इस विद्युत लाइन के नीचे तमाम लोगों के घर भी हैं ऐसे में इन घरों और स्कूल के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाया जाए। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि खेड़ा बस्ती में कई संकरी गलियां है ऐसे में यदि कोई हादसा होता है तो जनहानि हो सकती है। ऐसे में जनहानि को होने से पूर्व ही विद्युत लाइन को यहां से हटा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद सुशील चौहान, पिंटू पाल, सुनील कुमार ,सुमित कुमार, सेवाराम ,अनिल रावत ,सुनील चुघ, रोहित कालड़ा ,चंद्रप्रकाश गांधी ,गोविंद ग्रोवर, रवि कालड़ा, राजेश कुमार, तरुण गहलोत, मनोज शाह ,विजय वर्मा ,विपिन भट्ट ,सुरेंद्र चौधरी ,अनिल वर्मा, गुलाब ठाकुर, सुरेश अरोड़ा ,नरेश नौटियाल ,उदय यादव ,रोहित तिवारी, शैलेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।