Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

मशरूम उत्पादन से बदली तक़दीर,अब हर महीने 18 हजार कमा रहीं माहेश्वरी देवी

पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू ब्लॉक स्थित छोटे से गांव धरीगांव की माहेश्वरी देवी कभी रोजगार के अभाव में मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रही थी। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़कर और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर उन्होंने न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया,बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिये भी प्रेरणा बन गयी। आज वह हर महीने 18 हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं और स्वरोजगार की मिसाल बन चुकी हैं। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी माहेश्वरी देवी को ग्राम पंचायत धरीगांव में ग्रामोत्थान और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 10 दिवसीय ढींगरी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र,जाखधार (गुप्तकाशी) में भी तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने मशरूम उत्पादन को ही अपना व्यवसाय बनाने का निश्चय किया। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत चयन प्रक्रिया के बाद माहेश्वरी देवी के लिये 2.59 लाख रुपये का बिजनेस प्लान तैयार किया गया। जिसमें से 1 लाख रुपये का बैंक लोन,75 हजार रुपये परियोजना से सहयोग और 84,514 रुपये उनकी स्वयं की भागीदारी रही। माहेश्वरी देवी ने मशरूम उत्पादन की शुरुआत 130 बैग से की। पहले ही महीने में 220 किलो मशरूम तैयार हुआ,जिसे उन्होंने 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचकर कुल 44 हजार रुपये की आमदनी की। इस उत्पादन से उन्हें करीब 30 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। अब नियमित रूप से मशरूम उत्पादन कर रही माहेश्वरी देवी को हर महीने औसतन 18 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। माहेश्वरी बताती हैं कि ग्रामोत्थान परियोजना के आने से समूह की महिलाओं में जागरुकता और आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ी है। वह अब अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्वरोजगार की राह पर चलने को प्रेरित कर रही हैं। माहेश्वरी देवी ने परियोजना से मिले सहयोग,तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना गांव की महिलाओं के लिए एक नई रोशनी लेकर आई है। वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इसका लाभ उठाकर अपने पैरों पर खड़े हों।