Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी,विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर 9 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी प्रदान की गई है। इन सभी मृतक आश्रितों को विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने नियुक्त पत्र वितरित किये। डॉ.रावत ने सभी नव नियुक्ति कनिष्ठ सहायकों को भविष्य की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वह विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 9 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विभागीय मंत्री ने कहा कि इन सभी लोगों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति दी गई है। जिसमें सूरज कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय टिहरी में तैनाती दी गई। इसी प्रकार पियूष पनियाल को सीएमओ कार्यालय देहरादून,चन्द्रकला गोस्वामी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थल पिथौरागढ़,अंकुर इन्द्रवाण को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव उत्तरकाशी,कामना कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ,रूद्रप्रयाग,सौम्या त्रिपाठी को उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी,प्रीतम सिंह नेगी को स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून,जमुना पंवार को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर और विपिन नेगी को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी में तैनाती दी गई। विभागीय मंत्री डॉ.रावत ने सभी नव नियुक्त कनिष्ठ सहायकों की हौसलाफजाई करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। वहीं नियुक्ति पत्र पाकर मृतक आश्रितों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि विभागीय मंत्री व अधिकारियों की संवेदनशीलता के चलते उन्हें नियुक्ति पत्र मिले। वरना मृतक आश्रितों को नौकरी पाने में वर्षों लग जाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत व महानिदेशक डॉ.सुनीता टम्टा का आभार भी जताया। इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ.सुनीता टम्टा,निदेशक डॉ.शिखा जंगपांगी,डॉ.एन.एस.नपच्याल सहित विभागीय अधिकारी व मृतक आश्रित व उनके परिजन उपस्थित रहे।