Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी का वेतन रोका

टिहरी गढ़वाल/श्रीनगर। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा 29 जून,2025 को टिहरी शहर के अन्तर्गत नालियां बन्द होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर नगर पालिका क्षेत्र नई टिहरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नालियों की सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक न पाये जाने पर उनके द्वारा अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद टिहरी को उनके मोबाईल फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया,तो उनका फोन स्विच ऑफ पाया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून के द्वारा 29 जून को उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल में बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं जिलाधिकारी द्वारा भी 12 जून को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे कि कोई भी अधिकारी,कर्मचारी मानसून सत्र के दौरान अपने मोबाईल फोन स्विच ऑफ/नॉट रिचेबल ने रखकर चैबीस घण्टे ऑन/एक्टिवेट स्थिति में रखेंगे। निर्देशों का अनुपालन न करने पर ईओ नगरपालिका नई टिहरी संजय कुमार का स्पष्टीकरण तलब किया गया। उनके द्वारा निर्धारित तिथि के अन्तर्गत स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया तथा 28 जून,2025 से आतिथि तक कार्यालय/मुख्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित चले आ रहे है। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी संजय कुमार के माह जुलाई के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। वर्तमान में मानसून सत्र के दौरान निकाय के महत्वपूर्ण राजकीय कार्य बाधित्त न हो,इसलिए राजकीय/कार्यहित में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् चम्बा प्रशान्त कुमार को अग्रिम आदेशों तक नगर पालिका परिषद टिहरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।