Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार

देवप्रयाग के युवा विधायक विनोद कंडारी ने दूरसंचार मंत्री से की मुलाकात,क्षेत्र के सभी स्कूलों के डिजिटलीकरण की रखी मांग

नई दिल्ली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की देवभूमि देवप्रयाग विधानसभा के युवा व जुझारू विधायक विनोद कंडारी ने आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए देश के दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दूरसंचार भवन नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को डिजिटल तकनीक से सुसज्जित करने की मांग रखी। इस मुलाकात को केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं,बल्कि शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में उठाया गया ठोस कदम माना जा रहा है। विधायक कंडारी ने मंत्री के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि-अगर हमें भविष्य को सशक्त बनाना है,तो हमें वर्तमान के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना होगा। और यह तभी संभव है,जब हमारे दूरस्थ व पर्वतीय विद्यालय भी डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनें। विधायक कंडारी ने मंत्री के समक्ष चार अहम सुझाव प्रस्तुत किए-देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना,तेज गति की इंटरनेट कनेक्टिविटी और आवश्यक डिजिटल अवसंरचना की सुविधा,विद्यालयों को डिजिटल बोर्ड,प्रोजेक्टर,कंप्यूटर व टैबलेट जैसे आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करना,शिक्षकों को तकनीकी प्रशिक्षण देना ताकि वे डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने में दक्ष हों। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधायक की इस जनहितकारी मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मंत्रालय की योजनाएं अब उन क्षेत्रों तक पहुंचेंगी,जो आज भी तकनीक से वंचित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देवप्रयाग क्षेत्र को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह भेंट केवल एक राजनीतिक संवाद नहीं थी,बल्कि उसमें एक जनप्रतिनिधि की दूरदर्शिता,जिम्मेदारी और संवेदनशीलता झलक रही थी। देवप्रयाग जैसे पर्वतीय क्षेत्र,जहां आज भी कुछ विद्यालय संचार व संसाधनों से कोसों दूर हैं,वहां डिजिटल शिक्षा की परिकल्पना को मूर्त रूप देने की यह कोशिश शिक्षा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव का संकेत है। जनमानस की प्रतिक्रिया-देवप्रयाग क्षेत्र के छात्रों,अभिभावकों और शिक्षकों ने विधायक की इस पहल को साहसिक और भविष्य दृष्टि से परिपूर्ण कदम बताते हुए इसे समय की मांग बताया है। विधायक विनोद कंडारी की यह पहल यह दर्शाती है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति मजबूत हो तो संसाधनों की कमी भी विकास की राह में बाधा नहीं बन सकती। देवभूमि अब डिजिटल युग की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है।