Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

गरीब और असहाय छात्रों के सपनों को मिला संबल-अरण्यक जन सेवा संस्था और सनातन चेतना मंच ने वितरित की तीन लाख की छात्रवृत्ति

टिहरी/देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रही अरण्यक जन सेवा संस्था,देवप्रयाग एवं सनातन चेतना मंच ने इस वर्ष भी अपने वचनबद्ध प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए समाज के निर्धन,असहाय और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह को सुगम बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष कुल 18 छात्र-छात्राओं को लगभग तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। तहसील सभागार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर नीलू चावला के कर-कमलों से छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। यह छात्रवृत्ति राशि सीधे संबंधित विद्यालयों के खातों में स्थानांतरित की गई,जिससे पारदर्शिता और समर्पण का संदेश स्पष्ट हुआ। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावक,संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षकगण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। संस्था के सचिव इंद्र दत्त रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था शिक्षा,सेवा और सहयोग के सिद्धांत पर कार्य करती है। हमारी प्राथमिकता उन छात्र-छात्राओं तक पहुंचने की है जो प्रतिभाशाली होते हुए भी आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। हम उन्हें वार्षिक फीस के रूप में पूर्ण सहयोग देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था देवप्रयाग क्षेत्र के विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,पठन-पाठन सामग्री वितरण तथा शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी जुटी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष बृजेश चंद्र ने कहा कि यह कार्य सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं,बल्कि समाज के भविष्य को संवारने का प्रयास है। शिक्षा ही वह मूल मंत्र है जो सामाजिक बदलाव का आधार बन सकता है। कार्यक्रम में स्वामी नित्येबोधानंद सरस्वती (सनातन चेतना मंच ट्रस्टी),संदीप कुमार,प्रिया जोशी,प्रकाश काला,प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा,मनोज बिसारिया,कपिल कौशिक सहित अनेक समाजसेवी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस पुनीत आयोजन ने न केवल छात्रों को संबल दिया,बल्कि समाज के हर वर्ग में यह संदेश दिया कि यदि इच्छाशक्ति और सामाजिक सहयोग हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।