Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात

एक्सिस बैंक ने की बुजुर्ग किसान से धोखाधड़ी


किसानों ने बैंक में तालाबंदी की चेतावनी देते हुए पैसा वापस करने की मांग की
गदरपुर । आज के इस दौर में जहां लोग सरकारी बैंक की सुविधाओ से परेशान होकर प्राइवेट बैंक की तरफ आकर्षित हो रहे हैं वही प्राइवेट बैंक कस्टमर के भोलेपन का फायदा उठाकर उन्ही को लूटने का काम कर रहे है। अपना टारगेट पूरा करने या चन्द पैसों के खातिर उनका पैसा गलत जगह निवेश कर रहे है जिससे कस्टमर का सारा पैसा डूब जा रहा है।
ऐसी ही एक लूट की दास्तां है Axis Bank गदरपुर ब्रांच की जहां बुजुर्ग स.साहब सिंह जी, उम्र 72 साल
निवासी मुकंदपुर डेरा ने लगभग 6.5 साल पहले एक एक लाख रुपए अपनी पोतियों के नाम पर 3 साल के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया था और उसके 3 साल बाद बनी रकम लेने बैंक पहुंचे। बैंक वालो ने रकम देते वक्त उनको दोबारा निवेश करने के लिए बोला और कई बार बुजुर्ग ने मना किया। लेकिन बार बार कहने पर और 3 साल में डबल रकम देने का हवाला देकर बैंक कर्मचारियों ने 40000 रोककर बाकी बची रकम वापिस की और बीस बीस हजार दोनो पोतियों के नाम पर 3 साल के लिए म्यूचुअल फंड में लगाने की बात कही और जब बुजुर्ग 3 साल बाद मतलब लगभग 6 महीने पहले बैंक से अपना पैसा लेने जाते है तो उन्हें कहा जाता है कि आपने पैसा LIC में लगाया था और आपने किश्त जमा नही की तो आपका सारा पैसा खत्म हो चुका है। LIC पॉलिसी की कोई भी जानकारी न तो बुजुर्ग को दी गई थी और न ही उनके पास किश्त बाउंस का कोई मैसेज या कॉल आई। और इन तीन सालों में बुजुर्ग हर महीने में दो से तीन बार बैंक भी आते जाते रहे है अपने लेन देन के लिए और बैंक के कर्मचारियों के द्वारा भी कोई सूचना नहीं दी गई किश्त बाउंस की और न ही कोई नोटिस आया।
इससे साफ है कि ये उस समय के बैंक मैनेजर देवेन्द्र सिंह और कर्मचारी राशि खुराना द्वारा सोची समझी साजिश थी उन बुजुर्ग का पैसा अपने निजी स्वार्थों के कारण उनकी जानकारी के बिना म्यूचुअल फंड की जगह दूसरी किसी योजना में लगाने की। हमारे समाज में ऐसे कई लोग है जो इंग्लिश पढ़ना नही जानते और जो जानते भी है तो वो 20 से 50 पन्नो का एग्रीमेंट बिना पढ़े विश्वास में साइन कर देते है। आज ऐसा एक बुजुर्ग के साथ हुआ है तो कल हजारों के साथ होगा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा वर्तमान बैंक मैनेजर और कर्मचारियों से बात करके उन्हें आने वाले सोमवार तक का समय दिया गया है। इस दौरान अगर बुजुर्ग का पैसा ब्याज सहित उनको वापिस नही दिया जाता है तो किसान यूनियन आगे की कार्यवाही करेगी और फिर Axis Bank का विरोध सिर्फ गदरपुर ही नही बल्कि हर उस जगह किया जाएगा जहां जहां भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रभाव प्रबल है। कोई भी फैसला लेने से पहले बैंक हमारे संगठन की शक्ति को भांप ले।