Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

हरेला पर्व पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

श्रीनगर गढ़वाल। हरेला पर्व के पावन अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका की अगुवाई में न्यायालय परिसर श्रीनगर गढ़वाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अमरूद और नींबू जैसे फलदार वृक्षों का रोपण किया गया,जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पोषण और हरियाली को भी प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर सिविल जज कुमारी अलका ने कहा कि हरेला पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है,बल्कि यह हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है। हरे भरे वृक्ष जीवन के मूल आधार हैं और हमें अपनी परंपरा को प्रकृति के संरक्षण से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि हरियाली केवल सौंदर्य नहीं,जीवन का आधार है। वृक्ष केवल छाया या फल नहीं देते,बल्कि जीवनदायिनी वायु,जल,मिट्टी और जैव विविधता को भी संरक्षित करते हैं। इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के पदाधिकारीगण,न्यायिक सेवा समिति के सदस्य,न्यायालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक अनुप पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश जोशी,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,महेंद्र पाल सिंह रावत,पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल,मानव बिष्ट,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका राॅय, न्यायालय कर्मचारी निर्मल सिंह,ज्योतिष घिल्डियाल,शिवानी बिष्ट,हिरेदश कुमारी,आशुलिपिक सोहन सिंह इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पौधरोपण करना था,बल्कि पर्यावरणीय चेतना को समाज में फैलाना और भावी पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी था।