Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सन्दिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव ,परिजनों ने अस्तपाल में काटा हंगामा

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नर्स का शव सड़ी गली अवस्था में झाड़ियों से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नर्स की मौत को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जानकारी के अनुसार काशीपुर हाईवे स्थित वसुंधरा कॉलोनी निवासी साहिबा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी उसकी 32 वर्षीय बहन तस्लीम जहां सिविल लाइंस स्थित एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां नर्स का कार्य करती थी। 30 जुलाई की देर शाम तक जब नर्स घर नहीं पहुंची। तो परिवारजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन नर्स का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर 32 वर्षीय तस्लीम जहां की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लापता नर्स का शव डिबडिबा यूपी स्थित खाली पडे प्लांट की झाड़ियो में सड़ी-गली अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां यूपी पुलिस और रूद्रपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में प्रबल संभावना है कि नर्स की हत्या कर शव को यूपी इलाके में फेंक दिया गया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। लापता वहां कैसे, किसके साथ पहुंची। इन सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।