Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं पर रोष जताकर हिंदू संगठनों ने किया नारेबाजी और प्रदर्शन


गदरपुर । पड़ोसी देश बांग्लादेश में कुछ दिनों से हो रही अराजकता एवं कत्ले आम की घटनाओं से क्षुब्ध होकर एकम सनातन भारत दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आरके महाजन के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के सहयोग से प्रदर्शन करते हुए सरकार से हिंदू परिवारों एवं उनके संपत्ति की सुरक्षा करने की मांग की गई, साथ ही बांग्लादेश के विरोध में नारेबाजी भी की गई । मुख्य मार्ग पर हजारीलाल पेट्रोल पंप के सामने एकत्र हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकम भारत सनातन दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर के महाजन ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे हिंदू समाज के लोगों को चुन-चुन कर निशाना बनाते हुए उनकी हत्या और उनकी संपत्ति को लूटा एवं नष्ट किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारत सरकार को तत्काल हिंदू परिवारों की सुरक्षा के लिए इंतजाम करना चाहिए । उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय हिंदू समाज के लोग अल्पसंख्यक के रूप में बांग्लादेश में रह रहे हैं जिनकी सुरक्षा करना सरकार का काम था परंतु बांग्लादेश की सरकार की शह पर ही ऐसा अराजकता का माहौल बनाया गया है जिसकी हम निंदा करते हैं । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोज़ प्रकट किया । इस मौके पर अमित ढींगरा,अमरीक सिंह,गोपाल कश्यप,हरचरण चन्ना,पंडित बाबूराम शर्मा,अजय सैनी,कुंवर सिंह,सुनील सैनी, अमित बतरा,सोनू सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।