Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ओर राजेंद्र तुलस्यान ने खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के कक्ष के लिए पंखे और इनवर्टर दान स्वरूप भेंट किये।

रुद्रपुर –  आज के छात्र-छात्राएं आने वाले भविष्य का आधार हैं क्योंकि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा ज्ञान का भंडार है जिससे हर युवा पीढ़ी ऊंचाइयों को छू सकती है ।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में समाज के सहयोग से हर संभव मदद देने का प्रयास किया है जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि यदि विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता हुई तो वह जन सहयोग से विद्यालय का सौंदर्यकरण भी करेंगे। समाजसेवी राजेंद्र तुलस्यान ने कहा कि आज के समय में ऐसे कई बच्चे जो शिक्षा से वंचित रह जाते हैं उन्हें शिक्षित करना समाज की जिम्मेदारी है और वह हर संभव प्रयास करेंगे कि समाज का हर बच्चा शिक्षित हो। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को पंखे और इनवर्टर भेंट किया जहां दो विद्यालय संचालित होते हैं और विद्यालय में लगभग 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।जिस पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनका आभार जताया गया। इस दौरान पार्षद पिंटू पाल संजय पाल प्रधानाचार्य रामचंद्र शर्मा, आशा अरोड़ा ,अनु यादव ,हर्ष बाला शर्मा ,जसविंदर कामरा, ललिता रौतेला, रुद्राणी शर्मा, शालिनी शर्मा ,तारा बुधलाकोटी, प्रवीण गाबा, पुष्पा ढाली, सनी पासवान,राहुल वर्मा ,दीपक राठौड़, चंद्र प्रकाश चुघ,मुकेश, संतोष पाल, चंद्रपाल सिंह, अमित गौर विशाल ,सनी राठौर, सूरज ,सनी पासवान, राजू, राज कोली आदि मौजूद थे।