Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

रोटरी क्लब रुद्रपुर के नवीन पदाधिकारी का इंस्टॉलेशन समारोह हुआ संपन्न

रोटरी क्लब रुद्रपुर के नवीन पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन समारोह दिनांक 11 अगस्त 2024 को भव्यता के साथ सोनिया होटल मे आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नीरव निमेश उपस्थित थे। साथ ही, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी सोनल अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अनुराग सिंह, विशेष अतिथि के रूप में टाइटन कंपनी के संजय सिंघल, संसेरा कंपनी से दीपक सोनी और अनिल सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
रोटरी क्लब रुद्रपुर के नए अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन सीए जयप्रकाश अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही, रोटेरियन डॉ. नितिका पांडे ने सचिव के रूप में और रोटेरियन चंचल जीत सिंह ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर क्लब के सभी रोटेरियन उपस्थित रहे और नए पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

इसके अलावा, डिस्ट्रिक्ट के अन्य पदाधिकारी भी इस इंस्टॉलेशन समारोह में उपस्थित रहे, जिनमें असिस्टेंट गवर्नर और डिस्ट्रिक्ट टेनिस कमेटी के चेयरमैन रोटेरियन जगदीश सिंह बिष्ट, इंटरनेशनल पीस कमेटी के को चेयरमैन रोटेरियन ओम सिंघल, डिस्ट्रिक्ट इंटरसिटी मीट के को चेयरमैन रोटेरियन मनोज अग्निहोत्री, और सीएसआर कमेटी के को चेयरमैन रोटेरियन डॉ. डी के भट्ट शामिल थे।
मुख्य अतिथि नीरव निमेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि रुद्रपुर क्लब समाज के विकास में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने रुद्रपुर क्लब को ग्लोबल ग्रांट और सीएसआर की ओर ध्यान आकर्षित करने का सुझाव दिया, जिससे सेवा भाव में रुद्रपुर और भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सके और एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।इस अवसर पर क्लब के नए अध्यक्ष रोटेरियन सीए जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब रुद्रपुर आने वाले समय में सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं की पहचान कर, उन्हें सार्थक और प्रभावी परियोजनाओं के माध्यम से पूरा करना है। चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा या पर्यावरणीय स्थिरता हो, हम एक साथ मिलकर समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।