Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

नैनीताल की बेटी का कमाल:

हल्द्वानी/गदरपुर । सरोवर नगरी की बेटी हमीरा मालिक को महिला अचीवर्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। वह एक मॉडल,एक्ट्रेस और न्यूज एंकर हैं, और यह पुरस्कार उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए दिया गया है।
हमीरा मालिक को यह अवार्ड दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया था, दिल्ली पुलिस के डायरेक्टर ट्रेनिंग जितेंद्र मनी ,दिल्ली पुलिस के जॉइंट डायरेक्टर विजय सिंह,पूर्व जिला जज टी0आर0 नवल, उपजिलाधिकारी सजंय अम्बास्ता,जम्मू कश्मीर की रेसिडेंट कमिश्नर रश्मि सिंह,आज तक के उपसंपादक चिराग गोठी,जम्मू कश्मीर की पहली मिसेज इंडिया व अर्बन डेवलपमेंट अधिकारी मीनू महाजन,संयुक्त रजिस्ट्रार दिल्ली हाइकोर्ट के0एस0 भाटी,एक्ट्रेस व मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड कोमल नरूला,अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ0अलीम,कार्यक्रम आयोजक आशुतोष नरवाल,कुमाऊँ केसरी संपादक प्रदीप फुटेला समेत कई प्रमुख लोगो की मौजूदगी में प्रदान किया गया। बता दें हमीरा मलिक की शैक्षिक पृष्ठभूमि भी प्रभावशाली है,उन्होंने नैनीताल के आल सेंट्स कॉलेज और सेंट जेवियर्स में अध्ययन किया है। साथ ही वह न्यूज़ एंकर व मॉडल भी हैं अवार्ड हमीरा मलिक की मेहनत,संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए दिया गया है,यह प्रेरणा है अन्य महिलाओं के लिए जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र से उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।