Thursday 16/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
जेसीज का दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शनदिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने रचा इतिहास – बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शनदेवभूमि में आस्था का महासंगम-बैसाखी पर देवलगढ़ गौरा देवी दरबार में भव्य भंडारा,जागरण और कन्या पूजन से गूंजा क्षेत्रजसपुर में मूर्ति लगाने को लेकर विधायक आदेश चौहान और भाजपा पूर्व विधायक के बीच जमकर हंगामारुद्रपुर। अटरिया माँ का डोला आज शाम 4 बजे जगतपुरा से गाजे बाजे के साथ रम्पुरा पहुँचेगा।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अटरिया मन्दिर की महंत पुष्पा देवी ने बताया कि विगत दिनों 26 मार्च को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि विधान से रम्पुरा से जगतपुरा स्थित मंदिर लाया गया था और उसके उपरांत भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे जिससे दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने माता के दरबार में प्रसाद चढ़कर अपनी मन्नतें मांगी व मां का आशीर्वाद प्राप्त किया, वही आज 15 अप्रैल को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि विधान व पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ जगतपुरा से रम्पुरा स्थित मंदिर पहुँचेगा, जिसमें महंत पुष्पा देवी ने सभी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की हैसूबे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए कह कि राज्य में ग्रीष्म ऋतु के दौरान उच्च तापमान एवं शुष्क परिस्थितियों के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो जन-जीवन एवं आधारभूत सेवाओं को प्रभावित करती हैं। इस अवधि में पेयजल स्रोतों में कमी आने से जल संकट की स्थिति बन जाती है, जबकि विद्युत की मांग में वृद्धि से आपूर्ति तंत्र पर दबाव बढ़ता है। सूखेपन के कारण वनाग्नि की घटनाओं में भी वृद्धि होती है, जिससे वन संपदा एवं पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं, पेयजल आपूर्ति में व्यवधान तथा अन्य मौसमी चुनौतियां भी सामने आती हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि इसके अतिरिक्त मैदानी जनपदों में हीट वेव की स्थिति विशेष रूप से जन-स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करती है। अत्यधिक तापमान के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं बाहरी कार्य करने वाले श्रमिकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तथा समय पर राहत एवं बचाव उपायों की आवश्यकता बढ़ जाती है। अतः हीट वेव के प्रभावी प्रबंधन हेतु पूर्व चेतावनी, जनजागरूकता एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु तैयारी के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में दवाइयां, एंबुलेंस, मेडिकल टीम तैयार करने, गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित करने तथा सर्पदंस एंटी वेनम किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से रखे जाने, ग्रीष्म ऋतु की स्थिति में शिक्षण एवं पठन-पठान की समय अवधि में परिवर्तन किए जाने, ग्रीष्म ऋतु से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गये है। उन्होने बताया कि जल संस्थान और पेयजल विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने, खराब हैंडपंप आदि की समय पर मरम्मत करने के साथ ही पेयजल समस्या क्षेत्रों में सुचारू पेयजल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत उकरणों की व्यवस्थाएं रखने, निगर निकायों, बस अण्डो, चिकित्सालयों, निर्माण कार्य स्थलों में पर्याप्त प्याऊ, पेयजल,सेड आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि वनाग्नि पर प्रभावी रोक-थाम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकाल हेतु आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।उड़ान योजना के अन्तर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई प्रारम्भ। बुधवार को विधायक शिव अरोरा व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए प्रथम हैलीकॉप्टर सेवा का झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ।विधायक शिव अरोरा ने शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यटक व पहाड़ के विकास के दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पंतनगर के लिए हेली सेवा प्रारम्भ की गयी है। इसके लिए मा0 विधायक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हेली सेवा प्रारम्भ होने से पहाड़ी क्षेत्र, नेपाल व उत्तराखण्ड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आवगमन में सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा पहाड़ की ओर जाने वाले पर्यटक हेली सेवा से आधे, पौने घण्टे में अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल आसानी से पहुंच पायेगें, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा यह पहल आम नागरिकों के लिए सुलभ, किफायती व विश्वसनीय हवाई परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगा।जिलाधिकारी नितिन सिंह ने कहा हेली सेवा देहरादून, नौकुचियाताल, अल्मोड़ा को जोड़ेगा। उन्होने कहा हेली सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी व समय की भी बचत होगी। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसका विस्तारिकरण कार्य का शीघ्र शुभारम्भ होगा। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से पंतनगर एयरपोर्ट नोयडा के जेवर व इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से जुड़ेगा व अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा एयरपोर्ट के विस्तार होने से औद्योगिक संस्थानों को भी काफी सुविधा मिलेगी।मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।

विधायक शिव अरोरा ने दिशा की बैठक मे उठाये रुद्रपुर के मुद्दे

विधानसभा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जिसमे केंद्रीय विद्यालय, इंटर कॉलेज, शमशान घाट सौन्दर्यकरण, सड़को के निर्माण कार्य जैसे विषय शामिल

रुद्रपुर। आज कलेक्ट्रेट स्थित ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार मे आयोजित हुई दिशा की बैठक, जो नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट द्वारा ली गयी, बैठक मे सांसद भट्ट ने उधम सिंह नगर क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्य व भविष्य मे होने वाले कार्यों पर समीक्षा की, जिसमे जिला अधिकारी से लेकर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वही बैठक मे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने भी सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी मे रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े मुद्दों को बैठक मे उठाया, विधायक अरोरा बोले रुद्रपुर क्षेत्र मे प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय जिकसे जमीन हस्तांतरण का कार्य भी आगे बढ़ गया है ओर जो झा कॉलेज की भूमि पर प्रस्तावित है ऐसे मे रुद्रपुर जिला मुख्यालय है वह केंद्रीय विद्यालय होने से इसका लाभ रुद्रपुर व आस पास के लोगो को मिलेंगे यह बच्चों को अच्छी शिक्षा से जोड़ने हेतु बहुत जरूरी है उनके उज्जवल भविष्य हेतु इसकी प्रकिया को पूर्ण जल्द से जल्द किया जाये ताकि इस कार्य को धरातल पर उतारा जा सके, वही विधायक शिव अरोरा ने एक अन्य महत्वपूर्ण विषय रुद्रपुर क्षेत्र मे विगत 70 वर्षो से आदित्य झा कॉलेज के बाद कोई नये रुद्रपुर मे इंटर कॉलेज स्कूल की स्थापना नहीं हुई वही इसको लेकर हमने गंगापुर रोड पर शेलजा फर्म की भूमि पर इंटर कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव जिला स्तर से शासन को भेजा था वही इसके भी जमीन हस्तांतरण का कार्य प्रकिया मे है मेरा कहना है की इसकी सभी प्रकिया पूर्ण करते हुए कार्यवाही को आगे बढ़ाये जिससे आने वाले समय मे इसके अस्तित्व मे आने के बाद इसका लाभ ट्रांजिस्ट कैम्प संजय नगर, खेड़ा व उसके आस पास के गरीब परिवारों को इसका लाभ मिल सके यह इंटर कॉलेज एक गरीब व्यक्ति जो आर्थिक रुप से कमजोर है उसके लिये मददगार सबित होगा,
साथ हीं विधायक शिव अरोरा ने एक महत्वपूर्ण विषय रुद्रपुर के मुख्य शमशान घाट किच्छा रोड स्थित रामबाग शमशान घाट के सौन्दर्यकरण के विषय को भी रखा बोले इस शमशान घाट का उपयोग बहुत बढ़ी आबादी करती है जिसको देखते हुए इसका सौन्दर्यकरण होना चाहिए ओर सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए। वही विधायक ने रुद्रपुर मे फौरनसिक यूनिवर्सिटी NFSU परिसर की स्थापना के विषय को रखा।
वही बैठक मे विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना के अन्तर्गत सड़को के निर्माण कराने जाने की बात रखी जिसमे रुद्रपुर एनएच 87 से अटरिया मंदिर होते हुए सिडकुल मोड़ तक जाने वाली रोड जो बेहद जर जर हालत मे उसके निर्माण मार्ग सतहींकरण,सतह सुधार एवं सुदूड़ीकरण का कार्य जिसकी लम्बाई 4 किलोमीटर है लागत 212.66 लाख है इसका कार्य शीघ्र अति शीघ्र करवाया जाये, इसका उपयोग हजारों लोग प्रतिदिन करते है,
वही ट्रांजिस्ट कैम्प क्षेत्र मे झील से रोड का निर्माण जिसकी लागत 198.65 लाख है इसका प्रस्ताव काफ़ी समय से लंबित है इसका निर्माण भी जल्द से जल्द हो, साथ हीं एनएच 74 बिगवाड़ा से तीन पानी डेम तक मार्ग के पुन निर्माण कार्य के अन्तर्गत सतह सुधार एवं एवं इंटरलोकिंग टाइल्स लगाने का कार्य जिसकी लम्बाई 3.300 km लागत 216.29 लाख है इसका निर्माण भी जल्द शुरू हो यह उस क्षेत्र के लोगो की बहुत पुरानी माग है जो जनहित मे अति महत्वपूर्ण है,

साथ हीं विधायक ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण मे तेजी लाने की बात कही जिससे हम जल्द से जल्द यहाँ बेहतर इलाज वाला अत्यंधुनिक सुविधाओं से पूर्ण मेडिकल कॉलेज मे जनता को इलाज दे सके ओर यह तराई क्षेत्र के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण सबित होगा इसका निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जाये।
विधायक बोले रुद्रपुर क्षेत्र के सभी विषय बहुत महत्वपूर्ण है ओर मेरा सांसद अजय भट्ट से कहना है इन सभी कार्य को जल्द से जल्द आगे बढ़ते हुए प्राथमिकता के आधार पर करवाने का कार्य किया जाये।