Saturday 19/ 07/ 2025 

Bharat Najariya
Hello testingराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया।Uttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगाUttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगापूर्व पार्षद ने‌ लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार, पुलिस के रवैए से हैं नाराजहल्द्वानी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्राएक्सक्लूसिव खबर: लोनिवि इंजीनियर की सेवा पुस्तिका हुई गायब, अधिकारियों व कर्मचारियों से मंगाए दो मुट्ठी चावल, देवता करेंगे न्यायगवर्नमेंट पेंशनर्स का शिष्टमंडल हल्द्वानी विधायक से मिला, समस्याओं के समाधान की मांग उठाईAlmora News :विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का किया गया आयोजन,अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने की बैठकAlmora News:जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने चितई गोलू मंदिर का किया भ्रमण।मंदिर के सुदृढ़ीकरण को लेकर हुआ विचार विमर्श।

सशक्तिकरण के प्रेरक, सूचना प्रौद्योगिकी जनक, पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती को कांग्रेस ने “सद्भावना दिवस”के रूप में मनाया

जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80 वीं जयंती हर्षोल्लास संग सद्भावना दिवस के रूप में स्वराज आश्रम में एक दूसरे का मुंह मीठा करके मनायी।
स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत स्वराज आश्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव जी को याद किया।महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के नेतृत्व ने देश को विकास और आधुनिकता की नई दिशा और गति प्रदान करी।आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव जी की नीतियों और उनकी दूरदर्शिता ने अतुल्य योगदान दिया। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, दूरसंचार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।इस दौरान शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, भागीरथी बिष्ट, राधा आर्य, शशि वर्मा, शाइस्ता, सतीश नैनवाल, मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, योगेश जोशी, जाकिर हुसैन, महेशानंद, हेमन्त बगडवाल, कौशलेंद्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, सी.एम. पांडे, राजेन्द्र उपाध्याय, प्रेम चौधरी, एडवोकेट मनोज सिंह बिष्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, त्रिलोक बनोली, अमित रावत, प्रदीप बिष्ट, मनोज श्रीवास्तव, संजू उप्रेती, हबीबुर्रहमान,अरशद अली,चंदन भाकुनी, बबलू बिष्ट, ताहिर हुसैन आदि ने स्व. राजीव गांधी को याद किया और कहा कि देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।