Saturday 11/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
खेलों से निखरता व्यक्तित्व और मजबूत होता आत्मविश्वास–डॉ.मारिषामां और नवजीवन की सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट,हर गर्भवती पर वार रूम की नजरसिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्जअटरिया मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियानमहापौर ने रिंग रोड का निरीक्षण कर खोली झूठे आरोपों की पोलमहापौर ने बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखीस्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन का फोकस-डीएम ने अस्पताल सुधार के दिए कड़े निर्देशभारी वर्षा से 27 भेड़ों की मौत पशुपालक को बड़ा नुकसान, प्रशासन मदद को आया आगे।रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इन युवाओं ने पार्टी की रीति-नीतियों में विश्वास जताते हुए हाथ का साथ चुना। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में संजय ठुकराल के साथ मुख्य रूप से चेतन मंगत, सुनील चुग, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, विजय गिरी, मधुर चौहान, अमित चीमा, हरविंदर विर्क, विजय छाबड़ा, दिव्यांशु त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, नरवर गिल और मन्नू अरोरा सहित तमाम युवा शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का प्रतीक है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल ने कहा कि संजय ठुकराल जैसे ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।सड़क पर दौड़ता भूसी – बकास का ओवरलोडिंग शैतान

मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज के न्यूरो विभाग में हल्द्वानी के 57 वर्षीय मरीज की सफल सर्जरी की गई

हल्द्वानी : मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज (नई दिल्ली) के डॉक्टरों ने हल्द्वानी के 57 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया है. मरीज रमेश चंद्र भट्ट के ब्रेन में बड़ा क्लॉट हो गया था, जो खून पतला करने के दी दवा के चलते और बढ़ गया था.

मरीज को जब अस्पताल में भर्ती किया गया, तब उनकी हालत काफी नाजुक थी. आधी रात को ही न्यूरोसर्जन विभाग में लाइफ सेविंग सर्जरी डीकंप्रेसिव क्रैनिएक्टोमी की गई. सर्जरी के बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया और फिर हालत सुधरने पर अच्छी कंडीशन में डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके साथ ही 2023 में उनकी क्रेनियोप्लास्टी की गई.मरीज रमेश भट्ट के अस्पताल पहुंचने पर न्यूरोसर्जरी टीम ने उनकी कंडीशन को अच्छे से जांचा. मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में न्यूरोसर्जरी व स्पाइन के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर आशीष गुप्ता के नेतृत्व में मरीज को देखा गया. इस दौरान न्यूरोसर्जरी व स्पाइन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मनीष गर्ग भी रहे. मरीज की गहन क्लिनिकल, न्यूरोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल जांच-पड़ताल की गई, सिर का एनसीसीटी स्कैन भी किया गया जिसमें एक बड़े क्लॉट का पता चला.मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में न्यूरोसर्जरी व स्पाइन के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर आशीष गुप्ता ने बताया, ”मरीज की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यूरोसर्जरी टीम ने तत्काल सर्जरी की. ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी को मेडिकल टीम ने बहुत ही बारीकी से मॉनिटर किया. इस दौरान मरीज की स्थिति स्थिर रही, और कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं था.”मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में न्यूरोसर्जरी व स्पाइन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मनीष गर्ग ने कहा, ”सफल सर्जरी के बाद मरीज की बहुत ही शानदार रिकवरी हुई, उनकी स्थिति स्टेबल रही और उनके महत्वपूर्ण अंग भी नॉर्मल रहे. एक व्यापक केयर प्लान के साथ मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया जिसमें दवाई और फॉलोअप कंसल्टेशन के भी कहा गया. स्थानीय फिजिशियन की मॉनिटरिंग में मरीज की रिकवरी जारी रहेगी और लगातार उनके ब्लड प्रेशर की निगरानी की जाएगी और लक्षणों पर कंट्रोल के लिए डाइट प्लान दिया गया. उन्हें ज्यादा मेहनत वाले काम करने से मना किया गया और दवाओं के साथ-साथ नॉर्मल डाइट लेने को कहा गया.”मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज दिल्ली एनसीआर का एक नामचीन अस्पताल है जो अपनी शानदार सुविधाओं और स्किल्ड डॉक्टरों की टीम के लिए जाना जाता है. अस्पताल में ऐसी सुविधाएं हैं कि मुश्किल से मुश्किल मामले में भी यहां सर्जरी की जा सकती है और मरीजों को वर्ल्ड क्लास इलाज मुहैया कराया जाता है.