Thursday 05/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

बंगाली समाज से माफी मांगे मुन्ना सिंह चौहान:-सीपी शर्मा

रूद्रपुर। पिछले दिनों विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा बंगाली समाज के खिलाफ सदन में दिये गये बयान पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुन्ना सिंह चौहान के बयान को बंगाली समाज का अपमान करार दिया है।मीडिया को जारी बयान में सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। भाजपा और उसके नेताओं ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया है। मुन्ना सिंह चौहान ने बंगाली समाज को लेकर जो बयान दिया है, वह पहाड़ और मैदान के बीच खाई खोदने वाला है। सीपी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने बंगाली समाज के विस्थापित परिवारों को देश में रुद्रपुर और तराई में बसाने का काम किया जो आज ट्रांजिट कैंप के नाम से है। कांग्रेस ने हमेशा बंगाली समाज को अपना समझा और उन्हें देश के नागरिकों की तरह ही पूरा सम्मान दिया। बंगाली समाज ने जब से भाजपा की ओर रूख किया तभी से बंगाली समाज को बार बार अपने ही देश में अपमानित होना पड़ा है। बंगाली समाज को भाजपा ने सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। भाजपा शासन में कभी बंगाली समाज को बंग्लादेशी तो कभी पाकिस्तानी जैसे शब्दों से अपमानित होना पड़ा है। भाजपा सरकार में बंगाली समाज को अपना निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी हमेशा संघर्ष करना पड़ा है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा बंगाली समाज को अपने देश का नागरिक माना। दुर्भाग्य है कि भाजपा के विधायक सदन में बंगाली समाज के खिलाफ अपमान जनक बयान दे रहे हैं। जबकि उत्तराखण्ड निर्माण में बंगाली समाज का भी अहम योगदान रहा है। भाजपा के विधायक यह भी भूल गये कि तराई में बंगाली समाज के वोटों से ही उनके तीन विधायक चुने गये हैं। आज भाजपा के ये तीनों विधायक भी मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर मौन साधे हुए हैं। बंगाली समाज को इन विधायकों को सबक सिखाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज बंगाली समाज को यह सोचने की जरूरत है, कि भाजपा ने उन्हें अपमान के अलावा कुछ नहीं दिया है। उन्हें खुद को इस देश का नागरिक साबित करने के लिए भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सबको साथ लेकर देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता नफरत फैलाकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान को अपने बयान के लिए बंगाली समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।