Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

बाइक सवार चाचा भतीजा सड़क दुर्घटना में हुये घायल

लोहाघाट(चम्पावत)सितारगंज से पिथौरागढ़ की ओर जा रही बाइक के लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास अचानक ब्रैक फेल हो गए और बाइक अनियंत्रित हो गई बाइक को खाई में गिरने से बचाने के लिए बाइक चालक पवन शर्मा ने बाइक को दीवार से टकरा दिया दुर्घटना में बाइक सवार पवन शर्मा निवासी सितारगंज गंभीर रूप से घायल हो गया वही चंपावत न्यायालय से लोहाघाट की ओर आ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र राय ने दोनों घायलों को नाली में पड़े देखा तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर अजीम के द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया डॉक्टर अजीम ने बताया दुर्घटना में पवन शर्मा (20) को काफी गम्भीर चोटे आई हैं उनके बाएं पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई है तथा जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटे आई है घायल जितेंद्र शर्मा ने बताईं वे दोनों चाचा भतीजा कार्पेंट्री का काम करते हैं काम के सिलसिले में वह अपने घर सितारगंज से पिथौरागढ़ जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई।