Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

टीएमयू में इन्नोवेशन को स्टार्टअप में बदलने के बताए तरीके

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में लीन स्टार्टअप और मिनिमम वाइएबल प्रोडक्ट्स पर अतिथि व्याख्यान, डीएनए- लैब सेंटर फॉर एप्लाइड साइंसेज, देहरादून के निदेशक डॉ. नरोतम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकततीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में लीन स्टार्टअप और मिनिमम वाइएबल प्रोडक्ट्स पर डीएनए- लैब सेंटर फॉर एप्लाइड साइंसेज, देहरादून के निदेशक डॉ. नरोतम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि स्टार्टअप के चुनौतीपूर्ण परिदृश्य को नेविगेट करने के तरीकों पर अंतर्दृष्टि साझा की। मेडिकल लैब तकनीकों और स्टार्टअप विकास के क्षेत्र के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. शर्मा ने न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद- एमवीपी अवधारणा के महत्व पर जोर दिया। डॉ. शर्मा बोले, एमवीपी अवधारणा स्टार्टअप को शुरुआती ग्राहकों की संतुष्टि का प्रतीक है। साथ ही यह पर्याप्त सुविधाओं के संग उत्पाद विकसित करने में मदद करता है। डॉ. शर्मा ने नए उद्यमियों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों और ग्राहकों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने प्रोडक्ट डवलपमेंट में चुनौतियों को दूर करने पर भी चर्चा की।इससे पहले कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डॉ. नरोतम शर्मा ने उद्यमिता के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण, वास्तविक दुनिया के उदाहरणों से स्टुडेंट्स के नवीन विचारों को सफल व्यावसायिक उद्यमों में बदलने के टिप्स भी दिए। गेस्ट लेक्चर के दौरान इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र भी चला। इस मौके पर मेडिकल लैब टेक्निक्स की एचओडी डॉ. रुचि कांत के संग-संग फोरेंसिक साइंस के एचओडी श्री रवि कुमार, ऑप्टोमेट्री के एचओडी श्री राकेश यादव, रेडियो और इमेजिंग टेक्निक्स के एचओडी श्री अमित बिष्ट, फैकल्टीज- श्री विनय पाठक, श्री बैजनाथ दास, श्री आकाश चौहान, श्री रोशन कुमार, मिस वर्षा राजपूत, मिस साक्षी बिष्ट, श्री सौरभ बिष्ट, मिस ममता वर्मा, मिस श्रेया ठकराल, श्रीमती अर्चना जैन एवम् फॉरेंसिक, एमएलटी, ऑप्टोमेट्री, आरआईटी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।