Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर डीजीपी से मिले ठुकराल

देहरादून । जनपद उधमसिंहनगर में निरंतर बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर आज पूर्व विधायक राजकुमार ने यहां पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें जनपद में बढ़ रही हत्याओं और महिलाओं से सम्बधित आपराधिक मामलों के साथ ही अन्य अपराधों की विस्तार से जानकारी देकर अपने स्तर से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। श्री ठुकराल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से जनपद उधमसिंह नगर में आपराधिक ग्राफ तेजी से बढ़ा है। विशेषकर महिलाओं व छोटी बच्चियों के साथ हो रहे रेप व उनकी हत्या से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी
लोग प्रश्नचिन्ह उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मातृशक्ति घर से बाहर निकलते ही खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। जनपद से बेटियों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपराधिक तत्व खुलेआम लूट, हत्या, छेड़छाड़,झपट्टामारी, वाहन चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सड़कों पर नो इन्ट्री में भारी वाहन बेखौफ शहर के बीच से होकर गुजर रहे हैं। जिस कारण कई दुर्घटनायें घटित हो चुकी हैं जिसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा हैं। खुलेआम ओवरलोड वाहन शहरों के बीच सड़कों पर तेज गति से जा रहे हैं। लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। श्री ठुकराल ने कहा कि जनपद | पुलिस द्वारा कई संगीन मामलों के जो खुलासे किये जा रहे हैं उन पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। जिससे लोगों का जनपद पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रिय कार्यप्रणाली के कारण जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पंगु होकर रह गई है। श्री ठुकराल ने कहा कि कानून व्यवस्था में बढ़ता राजनैतिक हस्तक्षेप भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने डीजीपी से जनपद उधमसिंहनगर में कानून व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अपने स्तर से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।