Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

रुद्रपुर में विधायक व पूर्व विधायक की जुबानी जंग की लड़ाई मैं पिस रही है जनता -निशा खान


काशीपुर -समाजवादी पार्टी की नेत्री राष्ट्रीय सचिव महिला सभा निशा खान ने आवास विकास में अपने निजी संस्थान पर सपा की एक बैठक में रुद्रपुर शहर से पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक की प्रतिदिन हो रही जुबानी जंग पर हमला बोलते हुए कहा की पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक अपने-अपने स्वाभिमान की मद में चूर होकर जो आरोप व प्रत्यारोप एक दूसरे पर आए दिन लगते रहते हैं और जो रुद्रपुर शहर के अवाम को दो भागों में विभाजित करते हुए सदैव नजर आते हैं उनके इस नजरिए से रुद्रपुर की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है दो भागों में विभाजित कर कर रुद्रपुर की जनता को वह कभी भी तरक्की के मार्ग पर नहीं ले जा सकते निशा खान ने विधायक व पूर्व विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब जनता को जरूरत पड़ती है तब या तो यह अपनी उपस्थिति जिले से बाहर दर्शाते हैं या कानून कोर्ट का हवाला देखकर जनता से दूरी बना लेते हैं निशा खान ने कहा कि रुद्रपुर में कई कॉलोनी में जल भराव की समस्या है लेकिन इस और कभी किसी का कोई ध्यान नहीं गया सिर्फ जनता के हितेषी बनने के लिए प्रेस के सामने बड़ी-बड़ी बातें करने से वह जनता के हितेषी नहीं बन सकते रुद्रपुर में आम आदमी न्याय के लिए भटक रहा है सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है. हर विभाग जनता के चालान काटकर जनता को लूटे जा रहा है, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा की जनता विधायक व पूर्व विधायक का टकराव नहीं उनका सहयोग चाहती है क्योंकि इनकी आपसी प्रतिस्पर्धा में जनता सुविधाओं से वंचित हो रही है, रुद्रपुर की जनता तीसरे विकल्प के रूप में उम्मीद लगाए बैठी है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण रूप से जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी और यदि जनता के हितों का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो हर कदम पर आंदोलन की राह लेगी, जनता टकराव नहीं सहयोग चाहती है जिसको देने में यहां के विधायक व पूर्व विधायक जनता की नजर में फेल हो चुके हैं सिर्फ एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं, इस अवसर पर सपा की बैठक में सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष अनिता कुमारी महानगर उपाध्यक्ष सपना शुक्ला प्रदेश सचिव सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू,शरीफ अहमद अंसारी मोहम्मद यामीन मंसूरी शेर सिंहव यादव बहन ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे,