Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

Cm पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन क़ो लेकर बैठक का आयोजन

खटीमा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण बालिका शक्तिकरण दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जीवन धामी एवं संचालन नगर महामंत्री मनोज वाधवा एवं भुवान भट्ट ने संयुक्त रूप से किया, बैठक में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया एवं जिला महामंत्री सतीश गोयल ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को सुबह 8:00 बजे पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में कीर्तन हवन यज्ञ एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाएगी इसके उपरांत स्थित कैंप कार्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा एवं खटीमा के विभिन्न स्कूल के बच्चों के द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े बालिका शक्तिकरण जनसंख्या नियंत्रण नशा उन्मूलन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे कैंप कार्यालय में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस मनाया जाएगा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ क्षेत्र की प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा, नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने बताया कि कैंप कार्यालय के अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक स्थलों में सभी मंडलों के द्वारा उत्तराखंड के विकास एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु के कामना के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सतीश गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोहिनी पोखरिया महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष धन भंडारी शक्ति केंद्र संयोजक नीलू गुप्ता ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी स मोर्चे के अध्यक्ष नवल वाल्मीकि ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष सनी रस्तोगी जिला मंत्री किशोर जोशी मस्जिद कमेटी के सदर कामिल खान वरिष्ठ भाजपा नेता तारीख मलिक महेंद्र अधिकारी संदीप वाल्मीकि शुभम वाल्मीकि प्रेम मेहर सुखदेव सिंह नामधारी मुकेश गुप्ता मानस बत्रा सुरेश जीन राहुल सक्सेना आदि मोजुद रहें।