Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

भारत नेपाल सीमा पर40 जिंदा कारतूसों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

चंपावत जनपद की बनबसा भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के हाथ लगी बड़ी सफलता, रूटीन चेकिंग के दौरान 40 जिंदा 7.65 MM के कारतूसों के साथ दो भारतीय मूल के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार इनमें से एक आरोपी रानीखेत के भाजपा विधायक का भाई बताया जा रहा है । घटनाक्रम शुक्रवार देर शाम का है जब बनबसा भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की 57 वाहिनी के जवानों द्वारा सीमा से आवागमन करने वाले यात्रियों की गहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रोका गया। रोके जाने पर पहले तो दोनों ने चेकिंग से आनाकानी करने की कोशिश करी परंतु जब जवानों द्वारा उनकी चेकिंग की गई तो उनके सामान से 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम सतीश नैनवाल निवासी नैनीताल एवं दिनेश चंद्र निवासी अल्मोड़ा बताया है। इसके उपरांत अग्रिम कार्यवाही के लिए दोनों अभियुक्तों को जप्त सामान के साथ बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वही इस विषय में जानकारी देते हुए चंपावत जनपद के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि अपराधी इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से लाए और किस मकसद से ले जाए जा रहे थे इस बारे में अभियुक्तों से पुलिस की पूछताछ अभी जारी है।